UAE में 145Gbps की स्पीड से दौड़ा इंटरनेट, मिडल ईस्ट में सफल 6G ट्रायल करने वाला पहला देश

इसमें ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो इंटरनेट को पहले से 100 गुना तक ज्यादा तेज बनाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 10:30 IST
ख़ास बातें
  • इसमें टेराहर्ट्ज थ्रोपुट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह ऐसी तकनीक है जो इंटरनेट को पहले से 100 गुना तक ज्यादा तेज बनाती है।
  • इसकी मदद से मूवी, गेम या अन्य भारी फाइल्स चुटकी में डाउनलोड हो सकते हैं।

6G के माध्यम से यूएई ने जबरदस्त इंटरनेट स्पीड हासिल करने में सफलता पाई है।

Photo Credit: Pixabay

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने 6G का सफल ट्रायल कर लिया है, और वो भी बिजली के जैसी तेज स्पीड के साथ। देश ने 6G ट्रायल में इंटरनेट स्पीड 145Gbps तक हासिल कर ली है। यह बेहद तेजी स्पीड है जिसकी मदद से कोई भी मूवी, गेम या अन्य भारी फाइल्स चुटकी में डाउनलोड हो सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने यह टेस्ट ई एंड यूएई (e&UAE) कंपनी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, अबू धाबी के सहयोग से किया जिसमें इसे जबरदस्त सफलता मिली है। 

क्या है नई 6G तकनीक
6G के माध्यम से यूएई ने जबरदस्त इंटरनेट स्पीड हासिल करने में सफलता पाई है। इसमें टेराहर्ट्ज थ्रोपुट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह ऐसी तकनीक है जो इंटरनेट को पहले से 100 गुना तक ज्यादा तेज बनाती है।

Advertisement

कैसे होगा फायदा
नई 6G तकनीक के आ जाने से इंटरनेट की दुनिया एकदम से बदलने वाली है। इसमें 5G से भी कई गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी। इंटरनेट से होने वाले काम (via) जैसे वीडियो कॉलिंग, गेम, क्लाउड वर्क समेत सभी स्मार्ट डिवाइसेज पहले से दोगुनी तेजी से काम करेंगे। एक्सटैंडड रिएलिटी (XR), होलोग्राम और रोबोटिक्स जैसी तकनीकें अब पहले की तुलना में ज्यादा सरल और सबके लिए जैसे आम हो जाएंगीं। 

हाई स्पीड 6G तकनीक के आ जाने से स्मार्ट सिटी और ज्यादा स्मार्ट हो जाएंगीं। ऑटोमेटिक कारें और व्हीकल ज्यादा सटीकता से काम करने लगेंगे। इसी के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सेवाओं में दोगुनी तेजी आएगी। इस नई तकनीक के आ जाने से डेटा सिक्योरिटी और ज्यादा मजबूत होगी और पोस्ट क्वांटम सिक्योरिटी चलन में आ जाएगी। 

6G कैसे करता है काम
प्रत्येक कम्युनिकेशन एक खास तकनीक पर रन करती है। चाहे वह 4G हो या 5G या अन्य कोई तकनीक। 6G की बात करें तो इस तकनीक में सैटेलाइट, हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म, फाइबर ऑप्टिक्स और लो लेटेंसी नेटवर्क एक साथ काम करते हैं। यह इंटरनेट की पहुंच को और ज्यादा दूर तक ले जा सकता है। इसके आ जाने से यूएई में अब दूरदराज के गांवों, रेगिस्तानों और तटीय क्षेत्रों में भी सुपरफास्ट इंटरनेट की पहुंच होगी। 

Advertisement

यूएई द्वारा किए गए इस 6G सफल ट्रायल के मायने सिर्फ इंटरनेट स्पीड हासिल करने तक सीमित नहीं है। एक तरफ जहां देश ने कटिंग एज वायरलेस नवाचार हासिल किया है, दूसरी तरफ शिक्षा जगत और उद्योग जगत के बीच सहयोग की नई मिसाल पेश की है। यह टेलीकम्युनिकेशन की नई जेनरेशन की ओर पहला कदम है जो टेलीकम्युनिकेशन की दिशा को बदलकर रख देगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UAE 6G Trial, UAE 6G, 6G in UAE, UAE 6G speed

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.