Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत

Reliance Jio ने आज भारत में नया Jio OTT Pass लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2026 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Jio OTT Pass में 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप शामिल है।
  • Jio OTT Pass की कीमत 200 रुपये है।
  • Jio OTT Pass में 28 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है।

Jio OTT Pass

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने आज भारत में नया Jio OTT Pass लॉन्च कर दिया है। यह नया प्लान एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी पैक है, जिसमें ओटीटी लाभ, लाइव टेलीविजन और मोबाइल डाटा शामिल हैं। यह एक 28 दिन चलने वाला प्लान है। कंपनी का दावा है कि इस पैकेज की कीमत लगभग 1,500 रुपये प्रति माह है, जिसमें 15 प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म, 1 हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5जी कनेक्टिविटी शामिल है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio OTT Pass Price

Jio OTT Pass की कीमत 200 रुपये है और प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्लान अब भारत के सभी टेलीकॉम सर्किल में MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट, रिटेल स्टोर और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है। इस ऐड-ऑन पैक को एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों के पास पहले से ही एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना चाहिए। कंपनी के अनुसार, इस पैकेज के फायदों की कुल कीमत लगभग 1,500 रुपये प्रति माह बैठती है। 

Jio OTT Pass Features

Jio OTT Pass में 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप शामिल है। यूजर्स जियोहॉटस्टार मोबाइल + हॉलीवुड और प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का उपयोग कर सकते हैं। JioTV के जरिए यूजर्स 12 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी देख सकते हैं, जिसमें सोनी लिव, जी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सन एनएक्सटी, फैनकोड, कांचा लंका, प्लैनेट मराठी, चौपाल, होइचोई, टाइम्सप्ले और तरंग प्लस शामिल हैं। इसमें यूट्यूब प्रीमियम की मेंबरशिप भी शामिल है। Jio OTT Pass के साथ मिलने वाली यह मेंबरशिप सपोर्टेड डिवाइसेज पर ऐड-फ्री व्यूइंग, बैकग्राउंड प्लेबैक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे फीचर्स हैं।

ओटीटी सब्सक्रिप्शन के अलावा इस पास में JioTV के जरिए 1 हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल की सुविधा भी मिलती है। इनमें 150 से ज्यादा पेड चैनल शामिल हैं, जिनमें जियोस्टार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, सन टीवी नेटवर्क, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी और ईटीवी जैसे ब्रॉडकास्टर के एंटरटेनमेंट, फिल्म, स्पोर्ट्स, रीजनल प्रोग्रामिंग, इन्फोटेनमेंट और किड्स के कंटेंट शामिल हैं। कनेक्टिविटी के मामले में यूजर्स को 30GB 4G/5G डाटा प्रदान किया जाता है। Jio यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा की सुविधा भी प्रदान करता है। यह ग्राहक के मौजूदा प्लान की अवधि तक रहती है और अधिकतम सीमा 28 दिन है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें वॉइस कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.