Jio का नया 90 दिन वैलिडिटी वाला धांसू प्लान! डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ कीमत सिर्फ इतनी!

जियो 749 रुपये वाला प्लान एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • तीन महीने में पूरा 180GB डेटा आपको प्लान में मिल रहा है।
  • इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।
  • प्लान में JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud ऐप्स का एक्सेस भी है

Reliance Jio भारत की नंबर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है।

Reliance Jio भारत की नंबर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के लिए जानी जाती है। रिलायंस जियो ने अब एक नया प्लान पेश किया है जिसमें आपको पूरे 3 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम कंपनी के 84 दिनों वाले प्लान की बात कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। यह प्लान पूरे 90 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। प्लान आपको Airtel, Vi जैसी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में बड़ा इंटरनेट बेनिफिट और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ कई तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। प्लान में आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है और साथ में कई और भी फायदे मिलते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

यह जियो प्लान (Jio Plan) 749 रुपये में पेश किया गया है जिसमें आपको 90 दिनों, यानि कि पूरे 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में डेली 2 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा कंपनी उपलब्ध करवा रही है। यानि तीन महीने में पूरा 180GB डेटा आपको मिल रहा है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है, जिसका अर्थ है कि इंटरनेट स्पीड भले ही कम हो जाएगी लेकिन इंटरनेट चलता रहेगा। यह प्लान आपकी इंटरनेट जरूरतों के लिए बेहतरीन प्लान है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

जियो 749 रुपये वाला प्लान एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV के माध्यम से आप 90 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैलिडिटी तक वैध रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.