महंगे होने जा रहे मोबाइल रीचार्ज! Airtel, Jio, Vi बढ़ाएंगे प्लान्स की इतनी कीमत

पिछले 8 सालों में यह चौथी बड़ी बढ़ोत्तरी मोबाइल रिचार्ज कीमतों में होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • कीमत में 16% से 20% तक का इजाफा होने की संभावना
  • इससे पहले इस तरह का प्राइस हाइक 2019, 2021, और 2024 में किया गया था।
  • 2024 में 10% से 20% तक कीमतों में वृद्धि हुई थी।

Jio, Airtel, Vi जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर नए साल में बढ़ा सकते हैं कीमतें

मोबाइल रीचार्ज महंगे होने जा रहे हैं! आपने बिल्कुल सही पढ़ा, जिस स्मार्टफोन के बिना आप थोडे़ वक्त भी नहीं रह पाते हैं, उसको इस्तेमाल करना अब आपकी जेब पर ज्यादा बोझ बढ़ाने वाला है। पूरा दिन सोशल मीडिया अपडेट्स और चैटिंग के लिए अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स नए साल 2026 में अपने प्रीपेड-पोस्टपेड प्लान्स के टैरिफ में इजाफा करने जा रहे हैं। और यह बढ़ोत्तरी कोई मामूली नहीं होगी। आइए जानते हैं कितना महंगा होने वाला है आपका मोबाइल रीचार्ज प्लान! 

Jio, Airtel, Vi जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर नए साल 2026 की शुरुआत में अपने मोबाइल रीचार्ज प्लान्स में बढ़ोत्तरी की योजना बना चुके हैं। ET की रिपोर्ट की मानें तो ग्लोबल निवेश फर्म Morgan Stanley के अनुसार, भारत के टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने 4G और 5G प्लान्स की कीमत में 16% से 20% तक का इजाफा कर सकते हैं। दावा किया गया है कि आने वाला साल भारत के करोडों मोबाइल यूजर्स के लिए महंगा होने वाला है। टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने प्लान्स में बेनिफिट्स की कटौती करके, और सस्ते रिचार्ज प्लान बंद करके इस बढ़ोत्तरी का इशारा दे दिया है। 

इससे पहले आई रिपोर्ट में भी इस तरह की बढ़ोत्तरी की बात कही गई थी। लेकिन लेटेस्ट अपडेट में यह बढ़ोत्तरी पहले से कहीं ज्यादा बड़ी बताई गई है। उदाहरण के लिए मान लें कि किसी ऑपरेटर का न्यूनतम रिचार्ज (जिसमें अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा जैसे बेनिफिट्स हों) अमूमन 300 रुपये का होता है। इसमें कंपनी अगर 20% का इजाफा करती है तो यही रिचार्ज आपको 2026 में 360 रुपये का पड़ने वाला है। यह काफी बड़ी बढ़ोत्तरी है जो यूजर्स को रिचार्ज करवाने से पहले सोचने पर मजबूर कर सकती है। 

इससे पहले इस तरह का प्राइस हाइक 2019, 2021, और 2024 में किया गया था। 2019 में 15% से 50% का इजाफा कीमतों में हुआ था। 2021 में 20% से 25% कीमतें बढ़ीं। और 2024 में 10% से 20% तक कीमतों में वृद्धि हुई थी। अब 2026 में फिर से एक बार कीमतें बढ़ने वाली हैं। यानी पिछले 8 सालों में यह चौथी बड़ी बढ़ोत्तरी मोबाइल रिचार्ज कीमतों में होने जा रही है। 

क्यों हो रही बढ़ोत्तरी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनियों का तर्क है कि भारत में मोबाइल रिचार्ज प्लान्स सबसे सस्ते हैं। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले यहां पर डेटा सस्ता है। नए स्पेक्ट्रम की खरीद, इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस, नेटवर्क एक्सपेंशन और बढ़ती महंगाई के चलते कीमतों को बढ़ाना समय की मांग है। अगर इंडस्ट्री में गति बनाए रखना है, और बेहतर सर्विसेज चाहिएं तो टैरिफ प्लान्स की कीमतों को बढ़ाना होगा। Airtel जैसे टेलीकॉम दिग्गज ने स्पष्ट किया है कि पैसा दीजिए, बेहतर नेटवर्क कवरेज पाइए। 

Advertisement

कुल मिलाकर कहा जाए तो अब सस्ते इंटरनेट के दिन जाने वाले हैं। अनुमान है कि टेलीकॉम कंपनियां 2030 तक प्रति यूजर औसत रिवेन्यु को 370 रुपये से 390 तक ले जा सकती हैं। इसलिए नए साल में महंगे रिचार्ज प्लान्स के लिए तैयार रहें। लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स में इजाफा हो सकता है और साथ ही डेटा व कॉलिंग वाले कॉम्बो प्लान्स की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.