JioFiber का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान: पूरे 30 दिन अनलिमिटेड इंटरनेट का फायदा

अगर आप अपने घर के लिए वाई-फाई लगाने का प्लान कर रहे हैं तो Jio के ये ब्रॉडबैंड प्लान बहुत लाभकारी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मई 2025 12:20 IST
ख़ास बातें
  • JioFiber के 399 रुपये वाले प्लान में 30 Mbps अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
  • JioFiber के 1,197 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है।
  • JioFiber के 2,394 रुपये वाले प्लान में 195 दिनों की वैधता दी जाती है।

JioFiber के 399 रुपये वाले प्लान में 30mbps से डाटा चलता है।

Photo Credit: Jio

Jio एक से बढ़कर एक टेलीकॉम प्लान की पेशकश करता है। अगर आप अपने घर के लिए वाई-फाई लगाने का प्लान कर रहे हैं तो जियो के ये ब्रॉडबैंड प्लान बहुत लाभकारी हो सकते हैं। JioFiber के इन प्लान की शुरुआत महज 399 रुपये से होती है, जिसमें ग्राहकों को 30 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। आइए 30Mbps और 100Mbps की स्पीड वाले JioFiber के ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


30Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान


JioFiber का 399 रुपये वाला प्लान: JioFiber के 399 रुपये वाले प्लान में 30 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों तक चलती है। ग्राहकों को इस प्लान में 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

JioFiber का 1,197 रुपये वाला प्लान: JioFiber के 1,197 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। ग्राहक 30 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
Advertisement

JioFiber का 2,394 रुपये वाला प्लान: JioFiber के 2,394 रुपये वाले प्लान में (180 + 15) 195 दिनों की वैधता दी जाती है। ग्राहक 30 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

JioFiber का 4,788 रुपये वाला प्लान: JioFiber के 4,788 रुपये वाले प्लान में (360 + 30) 390 दिनों की वैधता दी जाती है। ग्राहक 30 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।


Advertisement
100Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान


JioFiber का 699 रुपये वाला प्लान: JioFiber के 699 रुपये वाला प्लान में 30 दिनों की वैधता आती है। इस प्लान में 100 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा की सुविधा दी जाती है। वहीं 2,097 रुपये में 90 दिनों की वैधता मिलती है और बाकि फायदे समान रहते हैं। इसके अलावा 4,194 रुपये वाले प्लान में (180+15) 195 दिनों की वैधता दी जाती है। और JioFiber के 8,388 रुपये वाले प्लान में 390 दिनों की वैधता के साथ समान फायदे दिए जाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.