Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?

वर्तमान में मोबाइल रीचार्ज खत्म होने पर टेलीकॉम कंपनी की ओर से आउटगोइंग कॉल करने की सुविधा बंद कर दी जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2026 17:03 IST
ख़ास बातें
  • जियो यूजर्स को मिल रहा अलर्ट
  • इनकमिंग कॉल कभी भी बंद होने का अलर्ट
  • जियो वेबसाइट पर ऐसी किसी डेडलाइन का जिक्र नहीं

वर्तमान में मोबाइल रीचार्ज खत्म होने पर टेलीकॉम कंपनी की ओर से आउटगोइंग कॉल करने की सुविधा बंद कर दी जाती है।

Jio का सिमकार्ड इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। कंपनी की ओर से कई यूजर्स को कथित अलर्ट मिल रहे हैं। जिनमें कहा गया है कि अगर यूजर का मोबाइल रीचार्ज प्लान समाप्त हो गया तो सर्विसेज उसी समय बंद हो सकती हैं। यानी आपको फोन पर न तो इनकमिंग कॉल रिसीव होंगीं, और न ही मैसेज प्राप्त हो सकेंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर। 

रिलायंस जियो की ओर से यूजर्स को कथित तौर पर मैसेज अलर्ट भेजे जा रहे हैं जिनमें सर्विसेज बंद होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एक मैसेज अलर्ट दिखाया गया है। अलर्ट में एक संदेश लिखा है जिसमें कहा गया है कि आपकी इनकमिंग कॉल कभी भी बंद हो सकती हैं। जुड़े रहने के लिए रीचार्ज करें। हालांकि कंपनी ने सर्विस बंद होने की कोई डेडलाइन नहीं दी है। इसलिए साफतौर पर नहीं पता चल रहा है कि इनकमिंग कॉल एकदम से बंद होंगीं या कुछ समय यूजर को दिया जाएगा। 

Advertisement

Here's proof 👇 https://t.co/HnK82QXSWr

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 15, 2026

वर्तमान में मोबाइल रीचार्ज खत्म होने पर टेलीकॉम कंपनी की ओर से आउटगोइंग कॉल करने की सुविधा बंद कर दी जाती है। यूजर को एसएमएस भी प्राप्त नहीं होते हैं। लेकिन इनकमिंग कॉल मिलती रहती है। लेकिन अगर यह अलर्ट वाली खबर सच होती है तो मोबाइल रीचार्ज खत्म होने के तुरंत बाद इनकमिंग भी बंद हो सकती है। हालांकि जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी ऐसी किसी डेडलाइन का जिक्र नहीं किया गया है। 

आमतौर पर किसी सिम को बंद करने के लिए कंपनी काफी समय देती है। नियमों के मुताबिक 90 दिनों तक इस्तेमाल न करने पर सिम को डीएक्टिवेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। हालांकि सिम को एकदम से बंद तब भी नहीं किया जाता है। इसके लिए यूजर को अलर्ट मैसेज भेजे जाते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: jio, jio alert, mobile recharge, mobile recharge expire

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  2. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  3. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  4. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  5. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  7. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  8. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  9. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  10. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.