₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर

Jio के ₹51 वाले ऐड-ऑन से चुनिंदा यूजर्स को एक महीने तक Unlimited 5G डेटा मिल सकता है। जानें इसकी पात्रता और पूरी डिटेल।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 06:04 IST
ख़ास बातें
  • ₹51 वाले ऐड-ऑन में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और 3GB 4G
  • यह ऑफर चुनिंदा योग्य Jio प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है
  • 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क होना जरूरी है

Jio के ₹51 ऑफर में चुनिंदा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा

Reliance Jio के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान हैं, जो ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं, लेकिन आपको अच्छे बेनिफिट्स देते हैं। इनमें से एक ₹51 का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। इसे True Unlimited Upgrade प्लान के रूप में पेश किया गया था। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को मौजूदा रिचार्ज को बदले बिना अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिल सकता है। इसके साथ 3GB 4G डेटा भी दिया जा रहा है। हालांकि, यह प्लान सभी Jio यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

Jio का यह प्लान ₹51 का है और इसे अलग से मुख्य रिचार्ज की जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह एक अपग्रेड ऐड-ऑन के तौर पर काम करता है, यानी यूजर के पास पहले से एक एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। इस ऐड-ऑन की वैलिडिटी मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है और एक महीने तक की पात्र वैलिडिटी वाले प्लान पर इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

Jio ₹51 ऐड-ऑन की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड 5G डेटा है। इसके अलावा यूजर्स को 3GB 4G डेटा भी मिलता है। यानी अगर किसी जगह Jio True 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है और फोन 4G पर कनेक्ट होता है, तो यूजर इस अतिरिक्त 4G डेटा का इस्तेमाल कर सकता है। 3GB 4G डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो सकती है।

यह ₹51 वाला ऐड-ऑन मुख्य रूप से उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए है जिनके मौजूदा प्लान में 1.5GB डेटा रोजाना मिलता है और उसकी वैलिडिटी एक महीने तक है। इसके लिए यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन भी होना चाहिए। साथ ही उस जगह Jio का True 5G नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी है। जिन यूजर्स के पास रोजाना 2GB या उससे ज्यादा डेटा वाला पात्र प्लान है, उन्हें पहले से ही अनलिमिटेड 5G का फायदा मिल सकता है।

Jio के True Unlimited Upgrade सेक्शन में ₹51 के अलावा ₹101 और ₹151 वाले ऑप्शन भी मौजूद हैं। ₹101 वाले ऐड-ऑन में अनलिमिटेड 5G के साथ 6GB 4G डेटा मिलता है, जबकि ₹151 वाले ऑप्शन में 9GB 4G डेटा दिया जाता है। इन दोनों की वैलिडिटी भी मौजूदा बेस प्लान के हिसाब से तय होती है और ये अलग-अलग वैलिडिटी वाले 1.5GB डेली डेटा प्लान के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement

इस तरह ₹51 वाला ऑप्शन उन Jio यूजर्स के लिए है जो अपना मौजूदा रिचार्ज बदले बिना 5G का फायदा लेना चाहते हैं। हालांकि, रिचार्ज करने से पहले MyJio ऐप में अपने नंबर पर इस ऐड-ऑन की उपलब्धता और बेस प्लान की पात्रता जरूर जांचनी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.