84 दिनों तक 168GB के साथ 18GB फ्री इंटरनेट, Prime Video, Zee5 जैसे 14 OTT फ्री दे रहा Jio अनलिमिटिड प्लान!

Jio लेटेस्ट रिचार्ज प्लान में एक ऐसा प्लान लेकर आई है जो कमाल के बेनिफिट देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2024 10:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अनलिमिटिड 5G का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
  • 84 दिनों तक 168GB कंपनी दे रही है।
  • कंपनी इसमें 18GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है।

Jio लेटेस्ट रिचार्ज प्लान में एक ऐसा प्लान लेकर आई है जो कमाल के बेनिफिट देता है।

Reliance Jio ने हाल ही में कुछ धमाकेदार रिचार्ज प्लान पेश किए हैं जिनमें कंपनी ने अपार बेनिफिट्स दिए हैं। एनुअल रिचार्ज प्लान्स के साथ ही कंपनी ने अन्य लॉन्ग टर्म प्लान भी अपडेट किए हैं। आज हम जियो के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो Airtel, Voda जैसी कंपनियों के पॉपुलर प्लान्स की भी धज्जियां उड़ा सकता है। जियो ने किफायती दाम में अनगिनत बेनिफिट्स वाला प्लान पेश किया है जो कि लगभग 3 महीने तक ढेर सारे लाभ देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Jio लेटेस्ट रिचार्ज प्लान में एक ऐसा प्लान लेकर आई है जो कमाल के बेनिफिट देता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें कंपनी लगभग 3 महीने की वैलिडिटी तक ऐसे बेनिफिट दे रही है जो आपने अभी तक किसी प्लान में नहीं देखे होंगे। यह प्लान 1198 रुपये में आता है। MyJio App या ऑफिशियल वेबसाइट से इसे रिचार्ज करवा सकते हैं। डेली बेसिस पर 2GB डेटा इसमें मिलता है। और कुल डेटा बेनिफिट की बात करें तो 84 दिनों तक 168GB कंपनी दे रही है। यह जियो के अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान में आता है। साथ में 100SMS भी फ्री हैं जो डेली बेसिस पर मिलते हैं। 

प्लान में शामिल बेसिक डेटा बेनिफिट के अलावा कंपनी इसमें 18GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है। यानी कि यूजर को 6GB के हिसाब से 3 बार का रीचार्ज एकदम फ्री मिल रहा है। इसे वर्तमान वैध प्लान के अंदर ही रिडीम करवाना होगा। इसके अलावा योग्य कस्टमर्स के लिए कंपनी अनलिमिटिड 5G का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। यदि आपके पास एक 5G डिवाइस है, और एरिया में 5G नेटवर्क उपलब्ध है तो इसका लाभ आप ले सकते हैं। 

प्लान के बेसिक बेनिफिट्स के बाद अब एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात कर लेते हैं। इसमें Prime Video Mobile सब्सक्रिप्शन, Disney+Hotstar सब्सक्रिप्शन, Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, DocuBay, EPIC ON, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal जैसे कई 14 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल है जिसकी और अधिक जानकारी आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर पा सकते हैं। इसके अलावा JioTV, JioCloud सब्सक्रिप्शन भी इसमें शामिल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Jio 1198, jio rs 1198 plan detail, jio plan rs 1198

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.