84 दिनों तक डेली 3GB इंटरनेट, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री OTT ऐप्स वाला धांसू Jio प्लान!

IPL 2024 के मैच यहां पर फ्री देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मार्च 2024 09:55 IST
ख़ास बातें
  • जियो प्रीपेड पैक में आपको डेली बेसिस पर 3GB डेटा मिलता है।
  • यह प्लान आपको JioTV, JioCinema का एक्सेस भी देता है।
  • IPL 2024 के मैच यहां पर फ्री देखे जा सकते हैं।

IPL 2024 के मैच यहां पर फ्री देखे जा सकते हैं।

Reliance Jio के प्लान सस्ते इंटरनेट के लिए पॉपुलर कहे जाते हैं। कंपनी अपने प्लान्स के साथ सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस देती है जिसमें 5G भी शामिल है। कंपनी का एक प्लान ऐसा भी है जो IPL 2024 सीजन के लिए बेस्ट कहा जा सकता है। कंपनी एक धमाकेदार प्लान पेश करती है जिसमें हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। साथ में कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी कंपनी देती है। आइए इस Jio प्लान के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं। 

Jio अपने लॉन्ग टर्म प्लान्स में एक धमाकेदार प्लान पेश करती है जो लगभग 3 महीने की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के बेनिफिट्स कमाल के हैं। इसमें आपको 84 दिनों की, यानी लगभग 3 महीने की वैधता मिलती है। इसे Jio Website या MyJio App से 999 रुपये में रीचार्ज किया जा सकता है। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग आती है। साथ में रोजाना 100SMS भी हैं। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा कंपनी ने डेटा के रूप में दिया है। 

जियो प्रीपेड पैक में आपको डेली बेसिस पर 3GB डेटा मिलता है। यानि कि पूरे 252GB का फायदा आपको मिल रहा है। इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। 

IPL 2024 के मैच यहां पर फ्री देखे जा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  3. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  4. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  6. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  7. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  8. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  9. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  10. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.