डेली 2GB जीबी डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का ये सस्ता प्लान है फायदे का सौदा, जानें कीमत

इस प्लान के साथ आपको जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2022 12:31 IST
ख़ास बातें
  • जियो का 222 रुपये का प्लान कंपनी के पॉपुलर प्लान्स में शामिल है।
  • इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है।
  • प्लान के साथ आपको जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और 56GB कुल डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं।


रिलायंस जियो (Reliance Jio) टेलीकॉम कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए कई शानदार प्लान पेश करती है। इन प्लान्स के तहत ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल रिचार्ज करवा सकते हैं। कंपनी के प्लान्स की खास बात है कि इनकी कीमत कस्टमर्स के बजट के हिसाब से तय की जाती है। इसके अलावा कंपनी इन प्लान्स के साथ कई अतिरिक्त फायदे भी देती है। जियो ऐसे कई प्लान पेश करती है जिनमें अनलिमिटिड कॉलिंग, डाटा और फ्री एसएमएस बेनिफिट भी दिए जाते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमेंद साबित होने वाला है। इस प्लान की खास बात इसका डाटा बेनिफिट है। प्लान की कीमत 222 रुपये है और यह आपको रोजाना हाई स्पीड इंटरनेट डाटा देता है। प्लान में आपको कुल 56GB डेटा मिला है और साथ में बिना लिमिट की कॉलिंग सुविधा भी। इसकी पूरी डिटेल्स हम आपको यहां नीचे बता रहे हैं। 

जियो का 222 रुपये का प्लान (Jio Rs 222 Prepaid Plan): जियो का 222 रुपये का प्लान कंपनी के पॉपुलर प्लान्स में शामिल है। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान के तहत आपको रोजाना 2GB हाइ स्पीड इंटरनेट का लाभ मिलता है। यानि की प्लान की वैधता के अंदर आपको पूरा 56GB डाटा मिलता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली SMS बेनिफिट भी मिलते हैं। रोजाना आप 100 SMS भेज सकते हैं। प्लान के साथ मिलने वाले डेली 2GB डाटा को यदि आप 24 घंटे से पहले इस्तेमाल कर लेते हैं तो इसके बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps की रह जाती है। 

इसके अलावा इस प्लान के साथ आपको जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 28 दिनों तक वैध रहेगा। 
Advertisement

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी उपयोगी साबित होती है। इस तरह जियो का 222 रुपये का प्लान काफी किफायती साबित होता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.