Jio दे रही डेली 3GB इंटरनेट, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Netflix, फ्री बेनिफिट्स वाले धांसू प्लान

जियो के 3GB डेली डेटा प्लान्स में आपको डेली बेसिस पर भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2025 12:57 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने आवश्यकता के अनुसार, डेटा, वैलिडिटी, और फ्री बेनिफिट्स दिए हैं।
  • इनमें आपको भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स मिलते हैं।
  • इन प्लान्स में डेली बेसिस पर 3GB डेटा दिया जाता है।

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के रीचार्ज प्लान पेश करती है।

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के रीचार्ज प्लान पेश करती है। कंपनी ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर अपने पोर्टफोलियो में ये प्रीपेड प्लान जोड़े हैं। प्लान के तहत कंपनी ने आवश्यकता के अनुसार, डेटा, वैलिडिटी, और फ्री बेनिफिट्स दिए हैं। यानी आपकी हर जरूरत के हिसाब से ये प्लान अलग-अलग प्राइस के साथ आते हैं। आज हम आपको जियो के तीन ऐसे धांसू प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जो हर तरह से आपके लिए फायदेमंद हैं। इनमें आपको डेली बेसिस पर भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स मिलते हैं। 

Jio Rs 449 Plan
जियो अपने ग्राहकों के लिए 449 रुपये का प्लान पेश करती है। इसमें यूजर को 28 दिनों तक डेली बेसिस पर 3GB डेटा दिया जाता है। कंपनी प्लान के तहत कुल 84 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS इस प्लान के साथ दिए जा रहे हैं। प्लान में JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल मिलता है। इसके अलावा मोबाइल/टीवी के लिए 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी यहां दिया गया है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी यहां मिल रहा है। योग्य यूजर्स को कंपनी अनलिमिटिड 5G डेटा भी इस प्लान के तहत दे रही है। 

Jio Rs 1199 Plan 
जियो अपने ग्राहकों के लिए 1199 रुपये का धांसू प्लान पेश करती है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। कंपनी डेली बेसिस पर इसमें 3GB डेटा देती है और वैधता तक कुल 252 जीबी डेटा का बेनिफिट देती है। साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS इस प्लान के साथ दिए जा रहे हैं। प्लान में JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल मिलता है। इसके अलावा मोबाइल/टीवी के लिए 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी यहां दिया गया है। JioAICloud की 50GB की स्टोरेज भी यहां कंपनी ऑफर में दे रही है। Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी प्लान में शामिल है।

Jio Rs 1799 Plan with Netflix
जियो अपने ग्राहकों के लिए 1799 रुपये का धांसू प्लान पेश करती है। इसमें कंपनी 84 दिनों की वैधता देती है और इसमें डेली बेसिस पर 3GB डेटा मिलता है। प्लान में कंपनी ने अनलिमिटिड 5G कॉलिंग बेनिफिट भी दिया है। साथ ही रोजाना 100SMS इसमें मिलते हैं। प्लान में JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल मिलता है। इसके अलावा मोबाइल/टीवी के लिए 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी यहां दिया गया है। JioAICloud की 50GB की स्टोरेज भी यहां कंपनी ऑफर में दे रही है। Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में दिया गया है।

इस तरह से कंपनी ग्राहकों को ये तीन बेहद किफायती प्लान अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में देती है। इन प्लान के साथ रीचार्ज करवाने के लिए आप MyJio ऐप पर जा सकते हैं। या फिर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लान से रिचार्ज करवाने के लिए आप नजदीकी जियो स्टोर पर भी विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.