Jio दे रहा 365 दिनों तक अनलिमिटेड 5G डाटा, कॉल और ऐसे लाभ, सिर्फ चुनना होगा 2599, 3999 रुपये वाला प्लान

Jio Rs 3,999 प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 912.5GB हाई स्पीड डाटा बैठता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 19:57 IST
ख़ास बातें
  • Jio 365 दिनों की वैधता वाले दो प्रीपेड प्लान प्रदान करता है।
  • Jio Rs 3,599 प्रीपेड प्लान में प्रति दिन 2.5GB डाटा प्रदान किया जाता है।
  • Jio Rs 3,999 प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है।

Jio Rs 3,599 प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Jio

अगर आप 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो भारतीय बाजार में साल भर की वैधता के साथ दो प्रीपेड प्लान प्रदान करती है। जियो के पहले प्रीपेड प्लान की कीमत 3,599 रुपये और दूसरे प्रीपेड प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। आइए Jio के 365 दिनों की वैधता वाले दोनों प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


365 दिनों की वैधता वाले Jio के प्रीपेड प्लान


Jio Rs 3,599 रुपये का प्रीपेड प्लान: Jio Rs 3,599 प्रीपेड प्लान में प्रति दिन 2.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। कुल मिलाकर यह 912.5GB हाई स्पीड डाटा होता है। ध्यान देने वाली बात यह है यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान करता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान का इस्तेमाल 365 दिनों तक किया जा सकता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान के अन्य फायदों में Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें JioTV, JioCinema और JioCloud आदि का लाभ लिया जा सकता है। यह प्लान 276 रुपये प्रति माह बैठता है।

Jio Rs 3,999 रुपये का प्रीपेड प्लान: Jio Rs 3,999 प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 912.5GB हाई स्पीड डाटा बैठता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों के मामले में Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है,  जो कि FanCode के साथ JioTV, JioCinema और JioCloud का लाभ देते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.