Excitel ने 999 रुपये में पेश किया 300 Mbps इंटरनेट वाला अनोखा प्लान, साथ मिलेगा 32 इंच Smart TV

Excitel के स्मार्ट वाई-फाई प्लान के साथ स्मार्ट टीवी यूजर्स को कई मनोरंजन ऑप्शन के साथ फास्ट स्पीड वाले ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रदान करना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Excitel ने Excitel Smart TV को स्मार्ट वाई-फाई प्लान के साथ लॉन्च किया है
  • इस प्लान में HD-रेडी LED डिस्प्ले वाला 32 इंच का फ्रेमलैस स्मार्ट TV है।
  • Excitel इस स्मार्ट टीवी के साथ 1 साल की ऑनसाइट वारंटी प्रदान करता है।

Excitel के 999 रुपये के प्लान में 32 इंच Smart TV के साथ वाई-फाई प्लान है।

Photo Credit: Excitel

Excitel ने Excitel Smart TV को स्मार्ट वाई-फाई प्लान के साथ भारत में लॉन्च किया है। यह एक किफायती मंथली रेंटल फीस के साथ लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट प्लान दिल्ली में एक्साइटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ऐसा पहली बार है जब कोई ब्रॉडबैंड और होम इंटरनेट प्रोवाइडर भारत में वाई-फाई प्लान के साथ स्मार्ट टीवी प्रदान कर रहा है। 999 रुपये के प्लान में 300 Mbps तक हाई-स्पीड इंटरनेट, 32 इंच का फ्रेमलेस स्मार्ट एलईडी टीवी, 6 ओटीटी ऐप्स और 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल प्रदान किए जाते हैं। यहां हम आपको लेटेस्ट Excitel Smart TV के साथ स्मार्ट वाई-फाई प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Excitel Smart TV के साथ स्मार्ट वाई-फाई प्लान


Excitel के स्मार्ट वाई-फाई प्लान के साथ स्मार्ट टीवी यूजर्स को कई मनोरंजन ऑप्शन के साथ फास्ट स्पीड वाले ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रदान करना है। यूजर्स को स्मार्ट टीवी और ओटीटी ऐप्स समेत सभी फायदों का लाभ उठाने के लिए मंथली मेंबरशिप के लिए साइन अप करना होगा। इस प्लान की कीमत एक महीने के लिए 999 रुपये और सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए 11,988 रुपये है। राउटर और इंस्टॉलेशन के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं है।

इस प्लान में HD-रेडी LED डिस्प्ले वाला 32 इंच का फ्रेमलैस स्मार्ट टीवी दिया गया है। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें 20W स्पीकर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड TV OS 9.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB और AV पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 512MB RAM और 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

Excitel इस स्मार्ट टीवी के साथ 1 साल की ऑनसाइट वारंटी प्रदान करता है। स्मार्ट वाई-फाई प्लान के साथ Smart TV में 6 OTT ऐप्स जैसे कि Alt Balaji, Hungama Play, Hungama Music, Shemaroo, Epic On और Playbox TV का एक्सेस शामिल हैं। इसके अलावा नए यूजर्स को प्लान में 300 लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान दिल्ली के सिर्फ नए यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.