Excitel का ये प्लान चलेगा पूरे साल, अनलिमिटेड इंटरनेट, 12 OTT ऐप्स के साथ गजब फायदे

अगर आप साल भर की वैधता के साथ घर के लिए ब्रॉडबैंड प्लान तलाश कर रहे हैं तो Excitel का ब्रॉडबैंड प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 09:09 IST
ख़ास बातें
  • Excitel के 300Mbps वाले ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है।
  • Excitel के 300Mbps ब्रॉडबैंड प्लान में 300+ लाइव चैनल का एक्सेस मिलता है।
  • Excitel के 300Mbps ब्रॉडबैंड प्लान में 12OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

Excitel के 300Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है।

Photo Credit: Unsplash/Vitaly Gariev

Excitel vs Jio Fiber: अगर आप साल भर की वैधता के साथ घर के लिए ब्रॉडबैंड प्लान तलाश कर रहे हैं तो Excitel का ब्रॉडबैंड प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Excitel 300Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ किफायती ब्रॉडबैंड प्लान पेश करता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और ओटीटी के लाभ मिलते हैं। इस प्लान की तुलना Jio Fiber के 300Mbps वाले ब्रॉडबैंड प्लान से होती है। आइए Excitel और Jio Fiber ब्रॉडबैंड प्लान के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिससे आप यह तय कर पाएंगे कि आपको लिए कौन सा प्लान बेहतर साबित होगा।

Excitel का 300Mbps वाला ब्रॉडबैंड प्लान:


Excitel के 300Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। इस प्लान को पूरे साल के लिए खरीदा जाता है तो 549 रुपये प्रति माह के हिसाब से खर्च लगता है। हालांकि, टैक्स और अन्य चार्ज को शामिल करने के बाद कीमत थोड़ी ज्यादा हो जाती है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान को लगाने के बाद आपको वाई-फाई और ओटीटी दोनों का मजा मिलता है। इस प्लान में 300 से ज्यादा लाइव चैनल का एक्सेस बिलकुल फ्री मिलता है, यानी कि आपको केबल लगाने के लिए कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा। ओटीटी लाभ की बात करें तो जियो हॉटस्टार, सोनी लिव,स्टेज, लॉयन्सगेट प्ले, डिस्ट्रो टीवी, फैनकोड और हबहोपर समेत 12 ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। 

Jio Fiber का 300Mbps वाला ब्रॉडबैंड प्लान:


Jio Fiber के 300Mbps वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 1000GB डाटा प्रदान किया जाता है। हाई स्पीड लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps तक गिर जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लान 12 महीने के साथ 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता प्रदान करता है। इस प्लान को 12 महीने के लिए लिया जाता है तो प्रति माह 1499 रुपये (जीएसटी और अन्य चार्ज अतिरिक्त) का चार्ज लगता है। यह प्लान 1000+ लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी प्रदान करता है। ओटीटी लाभ की बात करें तो नेटफ्लिक्स (बेसिक), अमेजन प्राइम लाइट, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, यूट्यूब प्रीमियम,सन एनएक्सटी, होइचोई, डिस्कवरी+, टाइम्सप्ले, तरंगप्लस, इरोस नाउ, लायंसगेट प्ले, शीमेरोमी, फैन कोडऔर ईटीवी विन जैसी ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.