Jio vs Vi: डेली 3GB डाटा देने वाला किसका 601 रुपये का प्लान है बेहतर?

Jio या फिर Vi कौन-सी कंपनी का 601 रुपये का प्लान आपके लिए बेस्ट साबित होगा, यह साफ करने के लिए हमने दोनों ही प्लान की तुलना एक-दूसरे से की है। ताकि आप यह सुनिश्चित कर सकें कि कौन-सी टेलीकॉम कंपनी आपको एक ही कीमत में बेहतरीन बेनेफिट्स प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 फरवरी 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Vi और Jio दोनों प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं
  • दोनों प्लान में मिलता है डेली 3 जीबी डाटा
  • Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं ये प्लान
यूज़र्स के ज्यादा डाटा की जरूरत को समझते हुए टेलीकॉम कंपनियों कई डेली 3 जीबी डाटा वाले रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। हालांकि, सभी कंपनियों के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत और उनमें मिलने वाले बेनेफिट्स अलग-अलग होते हैं। लेकिन Jio और Vi (Vodafone Idea) कंपनी के रीचार्ज प्लान की बात करें, तो यह दोनों ही कंपनियां एक कीमत वाला 601 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। ऊपर-ऊपर से देखा जाए, तो यह दोनों ही कंपनियां इस कीमत में एक जैसे बेनेफिट्स प्रदान करती हैं, लेकिन करीब से देखा जाए तो यह दोनों ही प्लान एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

Jio या फिर Vi कौन-सी कंपनी का 601 रुपये का प्लान आपके लिए बेस्ट साबित होगा, यह साफ करने के लिए हमने दोनों ही प्लान की तुलना एक-दूसरे से की है। ताकि आप यह सुनिश्चित कर सकें कि कौन-सी टेलीकॉम कंपनी आपको एक ही कीमत में बेहतरीन बेनेफिट्स प्रदान करेगी।
 

Jio Rs 601 Recharge plan  

जियो का 601 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान ग्राहकों को डेली 3 जीबी डाटा का एक्सेस प्रदान करता है। 28 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान आपको 84 जीबी डाटा प्रदान करता है। लेकिन केवल इतना ही नहीं इसके अलावा प्लान के तहत कंपनी ग्राहकों क एक्स्ट्रा 6 जीबी डाटा प्रदान करती है। इस लिहाज से इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 90 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता। यह तो रही डाटा बेनेफिट्स की बात।

अन्य बेनेफिट्स में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भेजने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, यह प्लान ग्राहकों को Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है, वो भी पूरे 1 साल तक के लिए बिल्कुल मुफ्त।
Advertisement
 

Vi Rs 601 Recharge plan  

वीआई के 601 रुपये वाले प्लान के एक जैसे बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 3 जीबी डाटा का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में भी अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भेजने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, यह प्लान भी ग्राहकों को Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है, वो भी पूरे 1 साल तक।

अलग बेनेफिट् की बात करें, तो जियो के प्लान में कंपनी डेली 3 जीबी डाटा के अलावा एक्स्ट्रा 6 जीबी डाटा प्रदान कर रही है। लेकिन वीआई कंपनी इस कीमत में आपको 6 जीबी नहीं बल्कि 16 जीबी एक्स्ट्रा डाटा प्रदान करती है। इस लिहाज से इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 100 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता।
Advertisement

इसके अलावा, वीआई कंपनी प्लान में “Binge All Night” और “Weekend Roll Over” की सुविधा भी शामिल है। बिंज ऑल नाइट के तहत आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मुफ्त इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाती है, जो कि आपके डेली डाटा लिमिट से नहीं काटा जाता। इसके अलावा, वीकेंड रोल ओवर में सोमवार से शुक्रवार तक बचे डाटा का इस्तेमाल आप शनिवार व रविवार को कर सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.