बीएसएनएल ने पेश किया अनलिमिटेड डेटा वाला ऑफर

विश्व टेलीकॉम दिवस के मौके पर भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अपने मौज़ूदा व नए ग्राहकों के लिए अनिलिमिटेड डेटा वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश किया। यह टैरिफ पैक 333 रुपये का है और इसकी वैधता 3 दिन की है।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 18 मई 2017 15:46 IST
विश्व टेलीकॉम दिवस के मौके पर भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अपने मौज़ूदा व नए ग्राहकों के लिए अनिलिमिटेड डेटा वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश किया। यह टैरिफ पैक 333 रुपये का है और इसकी वैधता 3 दिन की है।

बीएसएनएल बिहार के मुख्य महाप्रबंधक किशोर कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने प्रीपेड मोबाइल के अपने उपभोक्ताओं के लिए वर्ल्ड टेलीकॉम एंड इन्फोर्मेशन सोसाइटी डे के अवसर पर इस बार 2017 की थीम बड़े विकास के लिए बड़े डेटा के अंतर्गत प्रमोशनल ऑफर देने का निश्चय किया है।

उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत मौजूदा व नए ग्राहकों को एसटीवी 333 ‘ट्रिपल एसीई’ में 3 दिनों के लिए अमलिमिटेड डेटा मिलेगा। प्रीपेड मोबाइल के लिए इस सीमित ऑफर की वैधता बुधवार से 19 मई तक है।

इसेस पहले बीएसएनएल ने पिछले महीने 333 रुपये से 395 रुपये की प्राइस रेंज में तीन नए प्लान पेश किए थे। इन प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इन नए प्लान को एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन द्वारा रिलायंस जियो को चुनौती देने के इरादे से पेश किये गए प्लान के बाद लॉन्च किया गया है।
Advertisement

बीएसएनएल को नए ट्रिपल एस प्लान की कीमत मोबाइल ग्राहकों के लिए 333 रुपये है। इस प्लान के तहत, ग्राहकों को 90 दिनों तक 3जी स्पीड के साथ 3 जीबी तक डेटा हर रोज के हिसाब से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि ग्राहक 333 रुपये में 270 जीबी हाई-स्पीड 3जी डेटा का मज़ा ले सकेंगे या कह सकते हैं कि 1.23 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा। गौर करने वाली बात है कि, रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन से तुलना करें तो बीएसएनएल ग्राहको को इस प्लान में 3जी स्पीड तक ही सीमित रहना होगा। लेकिन, आपके क्षेत्र में बीएसएनएल की 3जी डेटा स्पीड अच्छी रहती है तो यह एक शानदार ऑफर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bsnl, world telecom day, stv 333
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.