Jio को BSNL का जवाब, कई प्रीपेड प्लान में मिलेगा और डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर को रिवाइज किया है। 155 रुपये वाला प्लान नए बदलाव के बाद यूज़र...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जून 2018 12:34 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर को रिवाइज किया है
  • एक-साथ कई प्रीपेड प्लान को किया गया है रिवाइज
  • हाल में कुछ और प्लान भी हुए थे दोगुने फायदे के साथ अपग्रेड

BSNL

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर को रिवाइज किया है। 155 रुपये वाला प्लान नए बदलाव के बाद यूज़र को 2 जीबी दैनिक डेटा देगा। इसके अलावा Rs. 14, Rs. 29, Rs. 40, Rs. 57, Rs. 68, Rs. 78, Rs. 82, Rs. 85, Rs. 198 और Rs. 241 वाले प्लान भी रिवाइज़ किए गए हैं, जो यूज़र को ज्यादा डेटा देंगे। BSNL ने हाल में अपने असीमित लाभ वाले प्रीपेड पैक अपग्रेड किए थे। अपग्रेड पैक अब 2 जीबी तक दैनिक डेटा दे रहे हैं, जो पहले 1 जीबी और 1.5 जीबी ही दे रहे थे। इसके अलावा बीएसएनएल ने ईद और फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल पैक भी उतारे थे।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट की मानें तो 14 रुपये वाला प्लान 1 जीबी डेटा देगा, जो पहले 110 एमबी डेटा 1 दिन के लिए देता था। वहीं, 29 रुपये का 3 दिन वाला प्लान समान लाभ के साथ आएगा। 39 रुपये और 56 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ाकर 5 दिन और 21 दिन (क्रमश:) की गई है।
Advertisement

एक 68 रुपये वाला नया कथित प्लान भी है, जो 2 जीबी डेटा देगा, यह पहले 1 जीबी लाभ दे रहा था। वैधता 5 दिन की होगी। 78 रुपये और 82 रुपये वाले प्लान अब 4 जीबी डेटा देगे, जो पहले 2 जीबी दे रहे थे। 82 रुपये वाला प्लान मुफ्त पीआरबीटी सेवा के साथ आएगा। आखिर में 241 रुपये वाला प्लान है, जो 7 जीबी डेटा का लाभ 30 दिन तक देगा। पहले इसमें 2.7 जीबी डेटा मिलता था।

ध्यान रहे, Reliance Jio से मुकाबला तेज़ करने के लिए BSNL ने  अपने मौज़ूदा असीमित प्रीपेड पैक और स्पेशल टैरिफ वाउचर को अपग्रेड किया है। अपग्रेड पैक में 2 जीबी दैनिक डेटा का लाभ दिया जाएगा, जो पहले 1 जीबी और 1.5 जीबी था। ये बदलाव BSNL यूज़र को  186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान में देखने को मिलेंगे। साथ ही एसटीवी की बात करें तो अपग्रेड का फायदा 187 रुपये,  333 रुपये, 349 रुपये, 444 रुपये और 448 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

नई जानकारी BSNL के मॉनसून ऑफर के ठीक बाद आई है। अपग्रेड का फायदा 18 जून से देशभर में मिलना शुरू हो जाएगा। पिछले हफ्ते सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल पैक जारी किया था, जिसमें 28 दिन तक यूज़र को  4 जीबी डेटा का लाभ दिया जा रहा है। BSNL ने साथ ही ईद मुबारक पैक भी उतारा था, जिसमें यूज़र को असीमित वॉयस कॉल समेत 100 एसएमएस हर दिन का लाभ दिया जा रहा है। इस प्लान की कीमत 786 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, bsnl pack, jio, airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.