BSNL का 'Patanjali' पैक: अनिलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा

योग गुरु बाबा रामदेव की Patanjali ने सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के साथ हाथ मिलाया है। सिम कार्ड लॉन्च करने के साथ ही इस साझेदारी में नए...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 29 मई 2018 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Patanjali ने सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के साथ की साझेदारी
  • इस साझेदारी में नए रीचार्ज पैक लॉन्च किए गए हैं
  • तीन रीचार्ज पैक - 144 रुपये, 792 रुपये और 1,584 रुपये लॉन्च

BSNL-Patanjali रीचार्ज प्लान

योग गुरु बाबा रामदेव की Patanjali के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ख़ास रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। सिम कार्ड लॉन्च करने के साथ ही इस साझेदारी में नए रीचार्ज पैक लॉन्च किए गए हैं। ये प्लान बाबा रामदेव की संस्था से संबद्ध भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला प्रकोष्ठ, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा और स्वदेशी समृद्धि कार्ड धारकों के लिए होंगे। इनके लिए तीन रीचार्ज पैक - 144 रुपये, 792 रुपये और 1,584 रुपये वाले प्लान लॉन्च किए गए हैं। सभी प्लान यूज़र को 2 जीबी डेटा हर दिन देंगे। साथ ही शामिल रहेगी असीमित वॉयस कॉल। लेकिन तीनों प्लान की वैधता अलग-अलग है।

अब आते हैं प्लान पर। बीएसएनएल-पतंजलि का 144 रुपये वाला प्लान असीमित वॉयस कॉल का लाभ (मुंबई और दिल्ली सर्कल छोड़कर) देशभर में देगा। यूज़र को मिलेगा 2 जीबी डेटा हर दिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ। वैधता 30 दिन की होगी। 792 रुपये और 1,584 रुपये वाले प्लान समान लाभ के साथ क्रमश: 180 दिन और 365 दिन की वैधता लेकर आए हैं।
Advertisement

अब आते हैं मुकाबले पर। एयरटेल का हाल में लॉन्च हुआ प्लान यूज़र को 2 जीबी डेटा प्रतिदिन देता है। इसकी कीमत 449 रुपये है। यह प्लान 70 दिन तक यूज़र को कुल 140 जीबी डेटा देता है। रिलायंस Jio की बात करें तो कंपनी का 2 जीबी दैनिक डेटा वाला प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है। इसकी कीमत 448 रुपये है। साथ में यूज़र को मिलता है मायजियो ऐप का अतिरिक्त फायदा भी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Patanjali
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.