BSNL ने कहा 'लूट लो'! मात्र 1 रुपये में 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE सिमकार्ड, क्रिसमस पर गजब प्लान

Christmas Bonanza Plan में डेली बेसिस पर यूजर को 2GB का 4G डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2025 15:34 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लान मात्र Rs 1 में एक्टिवेट किया जा सकता है।
  • Christmas Bonanza Plan में डेली बेसिस पर आपको 2GB का 4G डेटा मिलेगा।
  • यूजर्स को बिना किसी चार्ज के 4G फ्री सिम कार्ड भी दिया जा रहा है।

BSNL ने ग्राहकों के लिए खास क्रिसमस बोनैंजा प्लान (Christmas Bonanza Plan) पेश किया है।

Photo Credit: BSNL

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए क्रिसमस पर एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने नया Rs 1 वाला प्लान पेश किया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला प्लान पेश करती है। प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB का 4G डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य खास बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। आइए विस्तार से आपको बताते हैं। 

BSNL Christmas Bonanza Plan
BSNL ने ग्राहकों के लिए खास क्रिसमस बोनैंजा प्लान (Christmas Bonanza Plan) पेश किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्लान की जानकारी दी है। जिसके मुताबिक, यह प्लान मात्र Rs 1 में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान में कंपनी 30 दिनों की वैधता दे रही है। इन 30 दिनों में आपको कमाल के बेनिफिट्स कंपनी की ओर से ऑफर किए जा रहे हैं। Christmas Bonanza Plan में डेली बेसिस पर आपको 2GB का 4G डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग भी दी गई है। आप चाहें जितनी बातें अन्य नेटवर्क पर कर सकते हैं। 

क्रिसमस बोनैंजा प्लान में प्रतिदिन यूजर को 100SMS की सुविधा भी दी जा रही है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस खास प्लान को एक्टिवेट करवाने वाले यूजर्स को बिना किसी चार्ज के 4G फ्री सिम कार्ड भी देगी। ऑफर बहुत ही सीमित समय के लिए है। इस ऑफर का लाभ 31 दिसंबर तक ही उठाया जा सकता है। यानी आपको 31 दिसंबर से पहले इसे एक्टिवेट करवाना होगा। 

BSNL Christmas Bonanza Plan कैसे पाएं
BSNL Christmas Bonanza प्लान को एक्टिवेट करवाने के लिए कंपनी ने लिमिटिड समय दिया है। 31 दिसंबर से पहले इस प्लान से आपको रिचार्ज करवाना होगा। इसके लिए आप नजदीकी बीएसएनएल के कॉमन सर्विसेज सेंटर पर जा सकते हैं। या फिर नजदीकी बीएसएनएल रिटेलर के स्टोर पर विजिट कर सकते हैं। जल्दी करें, ऑफर को कंपनी ने बहुत ही सीमित समय के लिए जारी किया है। और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.