BSNL ने लॉन्च किए चार नए वाउचर, 19 रुपये में मिलेगा 2 जीबी डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में चार नए वाउचर लॉन्च किए हैं। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 मार्च 2019 10:24 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किए चार नए वाई-फाई हॉटस्पॉट वाउचर
  • वाउचर की कीमत है 19 रुपये, 39 रुपये, 59 रुपये और 69 रुपये
  • हॉटस्पॉट लोकेशन का पता लगाने के लिए BSNL ने बनाया एक अलग वेबपेज़

BSNL ने लॉन्च किए चार नए वाउचर, 19 रुपये में मिलेगा 2 जीबी डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने हाल ही में चार नए वाई-फाई हॉटस्पॉट वाउचर लॉन्च किए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के नए वाई-फाई हॉटस्पॉट वाउचर की शुरुआती कीमत 19 रुपये है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह वाउचर विभिन्न वैधता के साथ आते हैं। इन वाउचर की वैधता दो दिनों से 28 दिनों तक है। इस नई रेंज़ में सबसे सस्ता वाउचर 19 रुपये का है, इसे BSNL WiFi 19 भी कहा गया है। यह वाउचर दो दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा देता है।  

BSNL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अलग पेज़ बनाया है जहां जाकर यूज़र अपने आसपास के वाई-फाई हॉटस्पॉट लोकेशन का आसानी से पता लगा सकते हैं। BSNL ने अभी 16,300 लोकेशन पर लगभग 30,400 वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाए हैं।

BSNL WiFi 39 वाउचर सात दिनों की वैधता के साथ 7 जीबी डेटा दे रहा है। इसी तरह BSNL WiFi 59 की कीमत 59 रुपये है और यह वाउचर 15 दिनों की वैधता के साथ 15 जीबी डेटा मुहैया कराता है। BSNL WiFi 69 वाउचर 28 दिनों की वैधता के साथ 30 जीबी तक डेटा देता है। यूज़र अकाउंट लॉग-इन करने के बाद लिस्ट किए वाउचर को खरीद सकते हैं। आप चाहें तो क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।  

BSNL की वेबसाइट पर बने पेज़ की मदद से यूज़र अपने नज़दीकी वाई-फाई हॉटस्पॉट का पता लगा पाएंगे। खबर लिखे जाने तक वेबपेज़ पर 16,367 लोकेशन पर लगभग 30,419 वाई-फाई हॉटस्पॉट की जानकारी थी। अगस्त 2017 में बीएसएनएल ने भारत में मार्च 2019 तक एक लाख वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने की घोषणा की थी। TelecomTalk ने सबसे पहले नए वाई-फाई हॉटस्पॉट वाउचर के बारे में रिपोर्ट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.