IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान

IPL 2026 के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसे रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें JioHotstar एक्सेस भी शामिल है। Jio, Airtel और Vi तीनों के पास ₹500 के आसपास के बजट में अलग-अलग ऑप्शन मौजूद हैं। इन प्लान्स में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स दिए जाते हैं, जिससे यूजर्स मोबाइल पर लाइव मैच देख सकते हैं। कुछ प्लान्स में डेटा ऐड-ऑन का विकल्प भी मिलता है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा, कीमत और OTT एक्सेस को देखते हुए सही प्लान चुन सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2026 18:50 IST
ख़ास बातें
  • ₹500 के अंदर IPL 2026 देखने के लिए कई प्लान उपलब्ध
  • Jio, Airtel और Vi तीनों दे रहे हैं JioHotstar एक्सेस
  • डेटा, कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स के साथ अलग-अलग ऑप्शन

Photo Credit: Jio

IPL सीजन आते ही मोबाइल डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन की जरूरत अचानक बढ़ जाती है। खासकर जब लाइव मैच देखने की बात हो, तो यूजर्स ऐसे रिचार्ज प्लान ढूंढते हैं जिसमें डेटा भी अच्छा मिले और OTT एक्सेस भी शामिल हो। इस बार IPL 2026 के लिए टेलीकॉम कंपनियां अपने-अपने प्लान्स के साथ आ चुकी हैं, जिनमें JioHotstar एक्सेस भी दिया जा रहा है। अगर आपका बजट 500 रुपये के आसपास है, तो Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) तीनों के पास कुछ ऑप्शन्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल।

Vi (Vodafone Idea) के प्लान्स

(Vi) के कुछ प्लान के साथ आप IPL 2026 का अच्छा लुत्फ उठा सकते हैं। कंपनी के पास प्रीपेड रिचार्ज प्लान इस प्रकार हैं;

₹399 प्लान (28 दिन):
इस प्लान में JioHotstar एक्सेस के साथ अनलिमिटेड डेटा यूसेज, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं।

डेटा ऐड-ऑन (30 दिन):
Vi अलग से डेटा पैक ऑफर करता है, जिनमें JioHotstar एक्सेस शामिल हो सकता है। ये सिर्फ डेटा के लिए होते हैं, कॉलिंग/SMS नहीं मिलता।

Airtel के प्लान्स

Airtel के पास इस बजट में सीमित ऑप्शन है, लेकिन फीचर्स के हिसाब से यह प्लान ध्यान देने लायक है।
₹549 प्लान (28 दिन):
यह प्लान 500 रुपये से थोड़ा ऊपर है, लेकिन इसमें JioHotstar के साथ Airtel Xstream Play का एक्सेस भी मिलता है। इसमें रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स शामिल हैं।

Advertisement

Jio के प्लान्स

Reliance Jio के पास इस तरह के प्लान्स की लंबी लाइन है, जिनमें यूजर्स JioHotstar बेनिफिट हासिल कर सकते हैं।
₹500 प्लान (28 दिन):
यह प्लान OTT बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें JioHotstar के अलावा YouTube Premium और Prime Video Mobile जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जाता है। डेटा की बात करें तो इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

Advertisement

₹399 प्लान (28 दिन):
इस प्लान में भी JioHotstar का एक्सेस मिलता है। साथ ही FanCode जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसमें रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

डेटा ऐड-ऑन (30 दिन):
अगर आपका बेस प्लान पहले से एक्टिव है, तो आप अलग से डेटा पैक लेकर JioHotstar एक्सेस जोड़ सकते हैं। ये सिर्फ डेटा के लिए होते हैं, कॉलिंग/SMS नहीं मिलता।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.