Airtel के इस प्लान में है 56 दिनों तक डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, Amazon Prime, SonyLiv, ErosNow जैसे OTT ऐप्स! कीमत सिर्फ इतनी!

एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 699 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2022 12:41 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं फ्री
  • फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी देता है यह प्लान
  • प्लान के साथ मिलता है ओटीटी सब्सक्रिप्शन

कंपनी के इस प्लान में आपको रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता है।

Airtel के प्रीपेड प्लान कई कैटिगरी में बांटे गए हैं जिसमें एयरटेल 4G डेटा रिचार्ज, पॉपुलर प्लान्स, ट्रूली अनलिमिटिड प्लान आदि शामिल हैं। लेकिन अगर हम कहें कि कंपनी एक ऐसा प्लान भी पेश करती है जिसके साथ आपको कॉलिंग, वैलिडिटी और डेटा के जबरदस्त बेनिफिट लम्बे समय तक मिलते हैं और साथ में OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता हो तो?  जी हां, Airtel के पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Popular Prepaid Recharge Plan) प्लान में से एक ऐसे प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन आदि का लाभ भी देता है। 

एयरटेल RS 699 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 699 Recharge Plan)
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 699 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान के अंतर्गत आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। य़ानि कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको लगभग 2 महीने के लिए रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा और न ही सर्विसेज बंद होने की चिंता रहेगी। इन 56 दिनों में आपको 168GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। हाई स्पीड इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। 

यह प्लान आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसके साथ आपको अमेजन प्राइम (Amazon Prime ) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जो पूरे 56 दिनों तक वैध होगा। इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। इस एयरटेल प्लान के बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं होते। इसमें आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता  है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। 
Advertisement

प्लान के साथ OTT ऐप्स का आनंद भी आप ले सकते हैं क्योंकि यह प्लान आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन भी देता है। जिसके माध्यम से आप 56 दिनों एक्सट्रीम चैनल्स पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। आप SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX, Chaupal, Kanccha Lannka जैसे चैनल्स में से एक को एक्सट्रीम ऐप पर बिना किसी ऐक्सट्रा चार्ज के देख सकते हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.