Airtel ने Jio के जवाब में उतारा 97 रुपये का प्रीपेड प्लान

Airtel ने Reliance Jio को कड़ी चुनौती देने के लिए एक नया कॉम्बो रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। इस नए पैक की कीमत 97 रुपये है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 13 सितंबर 2018 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के 97 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 1.5 जीबी डेटा
  • एयरटेल का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा
  • इस महीने के शुरुआत में Airtel ने उतारे थे तीन कॉम्बो रीचार्ज पैक
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने Reliance Jio को कड़ी चुनौती देने के लिए एक नया कॉम्बो रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। इस नए पैक की कीमत 97 रुपये है। एयरटेल ने इस महीने के शुरुआत में 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के तीन कॉम्बो रीचार्ज पैक लॉन्च किए थे। Airtel के यह प्लान डेटा, वॉयस कॉलिंग और लंबी वैधता के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Airtel का 97 रुपये वाला रीचार्ज प्लान भारत में सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है। एयरटेल का 97 रुपये वाला प्लान कंपनी के मौजूदा 99 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा। इसी रेंज में Jio का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी मौजूद है। जियो का यह प्लान एक सामान बेनिफिट के साथ आता है, लेकिन इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

Airtel का 97 रुपये वाला प्रीपेड कॉम्बो रीचार्ज पैक में आपको 350 मिनट (लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल) मिलेंगे। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को 1.5 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 200 मैसेज की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस रीचार्ज प्लान को लेने के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर My Airtel ऐप के जरिए भी रीचार्ज करा सकते हैं।
 

इस महीने के शुरुआत में लॉन्च हुए प्लान पंजाब, तमिल नाडु और यूपी(पश्चिम) के लिए लॉन्च किए गए थे। कंपनी ने कहा था कि इन प्लान को जल्द अन्य सर्किल के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने 95 रुपये वाला प्लान भी लॉन्च किया था। एयरटेल के 95 रुपये कॉम्बो रीचार्ज प्लान में आपको 500एमबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 95 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.