Airtel का नया ऑफर, 149 रुपये में रोज़ाना 1 जीबी डेटा

पहले एयरटेल इस पैक में यूजर को महीने भर के लिए 1 जीबी 3जी/4जी डेटा, असीमित कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ देती थी। खास बात यह थी कि इस प्लान में पूरे 28 दिन के लिए 1 जीबी 3जी/4जी डेटा दिया जाता था। इस नए प्लान की जानकारी टेलीकॉमटॉक ने दी है। बताया गया है कि माय एयरटेल ऐप पर दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे कुछ सर्कल पर यह प्लान दिख रहा है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 15:51 IST
ख़ास बातें
  • जियो और एयरटेल के बीच किफायती पैक देने का मुकाबला अब और तेज
  • 149 रुपये वाला प्लान यूज़र को प्रतिदिन 1 जीबी 3जी व 4 जी डेटा देगा
  • 28 दिनों तक असीमित कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ भी
रिलायंस जियो और एयरटेल के बीच ग्राहकों को किफायती पैक देने का मुकाबला अब और तेज हो गया है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए अब एयरटेल ने अपने पुराने 149 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में अब यूज़र प्रतिदिन 1 जीबी डेटा का लाभ ले पाएंगे। जाहिर है, जियो के एक के बाद एक किफायती प्लान का मुकाबला करने के लिए एयरटेल ने इस प्लान को और फायदेमंद बना दिया है। जियो ऐप के विकल्प को छोड़ दें तो अब एयरटेल और जियो के 149-149 रुपये वाले प्लान यूज़र के लिए लगभग एक समान 'फायदेमंद' हो जाएंगे। लगातार दूसरी बार बदलाव के साथ आया एयरटेल का यह 149 रुपये वाला प्लान यूज़र को प्रतिदिन 1 जीबी 3जी व 4 जी डेटा इस्तेमाल करने के लिए देगा, जिसका फायदा 28 दिनों तक लिया जा सकेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूज़र को असीमित कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा, जिसकी वैधता भी 28 दिनों तक रहेगी।
 
जैसा कि हमने बताया, यह कोई नया पैक न होकर एयरटेल का पुराना 149 रुपये वाला प्लान है जिसे अपग्रेड कर दिया गया है। पहले एयरटेल इस पैक में यूजर को महीने भर के लिए 1 जीबी 3जी/4जी डेटा, असीमित कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ देती थी। खास बात यह थी कि इस प्लान में पूरे 28 दिन के लिए 1 जीबी 3जी/4जी डेटा दिया जाता था। इस नए प्लान की जानकारी टेलीकॉमटॉक ने दी है। बताया गया है कि माय एयरटेल ऐप पर दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे कुछ सर्कल पर यह प्लान दिख रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि यह ऑफर कुछ ही सर्कल के यूजर के लिए हो सकता है।
Advertisement
 
इस हफ्ते ही एयरटेल ने अपने 199 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किए थे। 199 रुपये वाले पैक में आपको जहां 1.4 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रतिदिन 28 दिन की वैधता के साथ दिया जाएगा, वहीं 448 रुपये वाला प्लान इसी डेटा ऑफर के साथ 82 दिन की वैधता लेकर आएगा। अगर आप 509 रुपये खर्च करते हैं, तो सारे लाभ यही रहेंगे, बस वैधता 90 दिन हो जाएगी। इन सभी पैक में असीमित कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन शामिल हैं।
 
इसके अलावा आपको बता दें कि एयरटेल का एक 399 रुपये वाला प्लान भी है, जो यूजर को 1 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रतिदिन मुहैया करवाता है। इसमें भी यूजर को असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन इस्तेमाल करने के लिए मिलते हैं। इसमें डेटा, कॉल और एसएमएस का लाभ आप 84 दिन तक उठा पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.