Jio के बाद Airtel का धमाका, उतारे दो नए प्लान 3 माह के लिए फ्री Disney+ Hotstar, डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे लाभ

Airtel के 839 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में 3 माह के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 6 मई 2022 14:55 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनी Airtel ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं।
  • Airtel के नए प्लान में 3 माह के लिए फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन है।
  • Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है।

एयरटेल ने Disney+ Hotstar Mobile के साथ दो नए प्लान उतारे हैं।

Photo Credit: Airtel

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनके साथ तीन महीने के लिए फ्री Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। एयरटेल के ये दो नए प्रीपेड प्लान में 399 रुपये के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है और 839 रुपये के साथ 84 दिनों की वैधता मिलती है। ये दोनों ही प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी 3,359 रुपये, 2,999 रुपये, 599 रुपये और 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पहले से ही पेश करती है, जिनमें समान फायदे मिलते हैं। हालांकि इन सभी प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्श दिया जाता है।

एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान को टेलीकॉम ऑपरेटर की साइट पर लिस्टेड किया गया था। ये नए प्लान एयरटेल पर इस खबर को लिखते हुए मौजूद हैं। इन नए प्लान की टक्कर Jio के हाल ही में जारी प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ हो सकती है जो कि 3 माह के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्श प्रदान करते हैं। नए प्लान्स को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक ने स्पॉट किया था।
Advertisement

Airtel का 399 रुपये वाला प्लान: Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में 3 माह के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो कि 149 रुपये का है।

Airtel का 839 रुपये वाला प्लान: Airtel के 839 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में 3 माह के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो कि 149 रुपये का है। इसके अलावा इस प्लान में Airtel Xstream पर अपनी पसंद के चुनिंदा एक्सस्ट्रीम चैनल के लिए 84-दिनों का एक्सेस भी मिलती है, जिसमें Sony Liv, Lionsgate Play, Eros Now, Hoi Choi और Manorama Max शामिल हैं।
Advertisement

इसके अलावा इन दोनों प्लान में अन्य अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं, जिसमें 30 दिनों के लिए फ्री Amazon Prime Video Mobile एडिशन शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फ्री ट्रायल एक यूजर द्वारा सिर्फ एक बार ही लिया जा सकता है। यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 3 महीने के लिए Apollo 24/7 Circle, फ्री Hellotunes, फ्री  Shaw Academy ऑनलाइन कोर्स, FASTag पर 100 रुपये कैशबैक और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.