Airtel ने पेश किया किफायती इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, विदेशी यात्रा पर तगड़ा फायदा, 133 रुपये प्रतिदिन से शुरू कीमत

एयरटेल ने आज विदेश यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए किफायती इंटरनेशनल रोमिंग पैक पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने किफायती इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश किया है।
  • Airtel के नए पैक में टैरिफ 133 रुपये प्रतिदिन से शुरू होते हैं।
  • Airtel के नए पैक में 184 देशों तक पहुंच शामिल है।

Airtel के नए पैक में 184 देशों तक पहुंच शामिल है।

Photo Credit: Airtel

भारत में जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने आज विदेश यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए किफायती इंटरनेशनल रोमिंग पैक पेश किया है। Airtel के नए पैक में 184 देशों तक पहुंच शामिल है और टैरिफ 133 रुपये प्रतिदिन से शुरू होते हैं। यह प्लान स्थानीय सिम की तुलना में भी उन्हें एक किफायती ऑप्शन बनाता है। इसके अलावा ये एडवांस डाटा बेनिफिट, इनफ्लाइट कनेक्टिविटी और 24x7 कॉन्टैक्ट सेंटर सपोर्ट प्रदान करते हैं। आइए Airtel के इस रोमिंग प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

चीजों को आसान बनाते हुए Airtel ने यह भी साफ किया है कि इन 184 देशों की यात्रा करने वाले ग्राहकों को अब कई ट्रैवल प्लेस के लिए कई पैक की मेंबरशिप लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ ट्रैवल अवधि चुनने की जरूरत है और दुनिया में कहीं भी कनेक्टिविटी का लाभ लिया जा सकता है। एक सिंगल पैक में इसे सबसे किफायती तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

एयरटेल के कस्टमर एक्सपीरियंस और मार्केटिंग के डायरेक्टर अमित त्रिपाठी कहा कि "एयरटेल के जरिए हमारा मिशन ग्राहकों की दिक्कतों का समाधान करना और ज्यादा सुविधा प्रदान करना है। हम किफायती और आसान इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च करते हुए खुश हैं जो दुनिया में कहीं भी यात्रा करने वाले ग्राहकों को बिना रुकावट रोमिंग पहुंच प्रदान करेगा। ये पैक बेहतर लाभों के साथ ज्यादा फायदे प्रदान करते हैं जो कई देशों में लोकल इन-कंट्री सिम की तुलना में किफायती हैं। नया पैक वास्तव में ग्राहकों के लिए हमारे मूल्य प्रस्ताव को फिर से परिभाषित करता है और उन्हें किफायती टैरिफ पर डाटा और वॉयस का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।''


नए इंटरनेशनल रोमिंग पैक की खासियतें


Advertisement
किफायती पैक 133/दिन रुपये से शुरू होता है, जो उन्हें अधिकतर देश/स्थानीय सिमों की तुलना में ज्यादा किफायती बनाता है।
दुनिया में कहीं भी यात्रा करने के लिए एकमात्र प्लान है, एक ही पैक के साथ दुनिया भर में कहीं भी जाकर इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है।
बार-बार ट्रैवल करने वालों के लिए एक ऑटो रिन्यूअल फीचर जो कई बार पैक खरीदने की जरूरत को खत्म करता है। इसके अलावा Airtel Thanks ऐप के जरिए परेशानी मुक्त यात्रा मिलती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.