यह ऑफर 349 रुपये के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज, और 399 रुपये के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज के साथ बताया गया है।
Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए Buy 1 Get 1 रीचार्ज ऑफर पेश किया है।
Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक रीचार्ज प्लान के साथ दूसरा रीचार्ज मुफ्त पाने का मौका दिया है। यानी एक महीने के रीचार्ज में दूसरा महीना फ्री पाएं! ऑफर चुनिंदा ग्राहकों को दिया जाएगा। कंपनी का यह ऑफर 28 दिनों के प्लान्स के लिए आया है। चुनिंदा 28 दिनों की वैधता वाले प्लान से रीचार्ज करवाते हैं एक महीने के रीचार्ज में दो महीनों के लिए रीचार्ज मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा इस ऑफर का लाभ।
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए Buy 1 Get 1 रीचार्ज ऑफर (via) पेश किया है। कंपनी ने खास प्लान्स के साथ यह ऑफर निकाला है। यह ऑफर 349 रुपये के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज, और 399 रुपये के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज के साथ आता है। ये दोनों ही प्लान इसके लिए योग्य हैं। अगर आप 349 रुपये के रीचार्ज प्लान को एक्टिवेट करवाते हैं तो इसमें 28 दिनों की वैधता की बजाए 56 दिनों की वैधता मिल जाएगी। यानी 1 प्लान के साथ दूसरा बिल्कुल फ्री! इस प्लान में 28 दिनों के लिए डेली 2GB 4G डेटा मिलता है, अनलिमिटिड 5G और कॉलिंग, रोजाना 100 SMS मिलते हैं। साथ ही Adobe Express Premium का एक्सेस 12 महीनों के लिए मिलता है।
इसी तरह अगर आप 399 रुपये के रीचार्ज से एक्टिवेट करवाते हैं तो 28 दिनों की बजाए 56 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटिड 4G+5G डेटा मिलता है। रोजाना 100 SMS मिलते हैं। साथ ही Adobe Express Premium का एक्सेस 12 महीनों के लिए मिलता है।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि एक साथ एक रीचार्ज फ्री वाला यह प्लान चुनिंदा ग्राहकों को दिया जाएगा। इसके लिए आपको Airtel Thanks App में जाना होगा। वहां पर 349 रुपये, या 399 रुपये के प्लान को सर्च करें। अगर आपको वहां पर इन प्लान्स के साथ 1+1 Free Recharge ऑफर नजर आ रहा है तो आपके लिए यह प्लान उपलब्ध है। रिपोर्ट के अनुसार, प्लान उन ग्राहकों को दिया जाएगा जिन्होंने लम्बे समय से कोई रीचार्ज नहीं करवाया हो।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी