Airtel का गजब फेस्टिवल ऑफर! Rs. 979, Rs. 1029, Rs. 3599 प्लान के साथ 10GB फ्री इंटरनेट, 22 OTT ऐप्स का फायदा

यह ऑफर 6 से 11 सितंबर तक ही उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2024 13:26 IST
ख़ास बातें
  • Rs. 979 के प्लान, Rs. 1029 के प्लान, और Rs. 3599 के प्लान के साथ खास ऑफर
  • स्पेशल वाउचर और 10GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा।
  • यह ऑफर 6 से 11 सितंबर तक ही उपलब्ध है।

कंपनी चुनिंदा प्लान के साथ स्पेशल वाउचर और 10GB एक्स्ट्रा डेटा उपलब्ध करवा रही है।

Airtel ने अपने यूजर्स के लिए फेस्टिवल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को कुछ चुनिंदा प्रीपेड पैक्स पर एक्स्ट्रा डेटा और स्पेशल वाउचर दिए जा रहे हैं। कंपनी ने यह ऑफर Rs. 979 के प्लान, Rs. 1029 के प्लान, और Rs. 3599 के प्लान के लिए निकाला है। इन सभी प्लान्स के साथ यूजर्स को लिमिटिड पीरियड ऑफर के तहत ही ये बेनिफिट दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Airtel ने फेस्टिव सीजन के तहत Rs. 979 के प्लान, Rs. 1029 के प्लान, और Rs. 3599 के प्लान के साथ खास ऑफर (via)निकाला है। कंपनी स्पेशल वाउचर और एक्स्ट्रा डेटा उपलब्ध करवा रही है। तीनों ही प्लान के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के डिटेल्स हम आपको यहां बता रहे हैं। यह ऑफर 6 से 11 सितंबर तक ही उपलब्ध है। 

Airtel Rs. 979 Recharge Plan
कंपनी 979 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ डेली 2 जीबी डेटा दे रही है। यह अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग प्लान है जो 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 100SMS भी मिल रहे हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में 22 से ज्यादा OTT ऐप्स जैसे Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, Hoichoi, SunNxt आदि का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 28 दिनों तक वैध रहेगा। कंपनी इसके साथ 10GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है जो 28 दिनों तक वैलिड होगा। इसके अलावा 3 महीने का Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही Rewards Mini और Free Hello Tunes सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।  
    
Airtel Rs. 1029  Recharge Plan
इस प्लान के साथ मिलने वाला खास बेनिफिट यह है कि कंपनी Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दे रही है जो 3 महीने तक वैलिड होगा। एयरटेल इस रीचार्ज प्लान के साथ डेली 2 जीबी डेटा दे रही है। यह अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग प्लान है जो 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 100SMS भी मिल रहे हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में 22 से ज्यादा OTT ऐप्स जैसे Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, Hoichoi, SunNxt आदि का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 28 दिनों तक वैध रहेगा। कंपनी इसके साथ 10GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है जो 28 दिनों तक वैलिड होगा। इसके अलावा 3 महीने का Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही Rewards Mini और Free Hello Tunes सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।  
Advertisement

Airtel Rs.3599 Recharge Plan
इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। एयरटेल इस रीचार्ज प्लान के साथ डेली 2 जीबी डेटा दे रही है। यह अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग प्लान है। प्लान में रोजाना 100SMS भी मिल रहे हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में 22 से ज्यादा OTT ऐप्स जैसे Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, Hoichoi, SunNxt आदि का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 28 दिनों तक वैध रहेगा। कंपनी इसके साथ 10GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है जो 28 दिनों तक वैलिड होगा। इसके अलावा 3 महीने का Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही Rewards Mini और Free Hello Tunes सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.