365 दिनों तक Airtel दे रही 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ फ्री बेनिफिट सिर्फ इतने में!

भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों वाला धांसू प्लान पेश करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2023 10:24 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल प्लान यूजर को Free HelloTunes का सब्सक्रिप्शन देता है
  • इस प्लान के साथ कंपनी 3600 SMS फ्री दे रही है
  • प्लान में मिलने वाला 24GB डेटा यूजर अपनी इच्छा अनुसार इस्तेमाल कर सकता है

भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों वाला धांसू प्लान पेश करती है।

Airtel अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो सस्ते में सालभर के रिचार्ज से मुक्ति देता है। इस प्लान में इंटरनेट डेटा भी है, अनलिमिटिड कॉलिंग भी, और साथ में कई फ्री बेनिफिट्स भी। ट्रूली अनलिमिटिड प्लान में शामिल यह पैक फ्री SMS, म्यूजिक जैसे कई फायदे लेकर आता है। कीमत में भी यह किफायती है। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स। 

भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों वाला धांसू प्लान पेश करती है। इस प्लान में यूजर को 1 साल तक 24GB डेटा मिलता है। यह प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। इसलिए इस प्लान में सालभर के लिए यूजर को असीमित कॉलिंग का लाभ मिलता है। जिससे यूजर को एक बार रिचार्ज करवाने के बाद सालभर तक सोचना नहीं पड़ता है। इसे Airtel Thanks App या Airtel Official Website से Rs 1799 में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में मिलने वाला 24GB डेटा यूजर अपनी इच्छा अनुसार इस्तेमाल कर सकता है। इसमें कोई वैलिडिटी लागू नहीं है। प्लान वैधता तक डेटा कभी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसके अलावा इस प्लान के साथ कंपनी 3600 SMS फ्री दे रही है। लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स भी इसमें आते हैं। एयरटेल प्लान यूजर को Free HelloTunes का सब्सक्रिप्शन देता है जिससे किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिक के शौकीनों के लिए भी प्लान काफी काम का है। प्लान Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। 

प्लान में साथ ही Apollo 24|7 Circle का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 3 महीने के लिए वैध होता है। इसके अलावा यह प्लान उन यूजर्स के लिए भी किफायती है जो किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिवेट रखना चाहते हैं। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.