84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला Airtel का धांसू प्लान!

यह कंपनी का Truly Unlimited Plan है जो 84 दिनों तक रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 07:59 IST
ख़ास बातें
  • प्लान यूजर को 84 दिनों तक Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन देता है।
  • यूजर को डेली बेसिस पर 3GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है।
  • डेली 3GB डेटा की लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होता है।

Airtel का 1798 रुपये का प्लान अपने साथ धांसू बेनिफिट्स लेकर आता है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स के लिए विभिन्न कैटिगरी के धांसू प्लान लेकर आती है। एयरटेल के अधिकतर प्लान 56 दिन, 84 दिन, और 365 दिन की वैधता में विभाजित किए गए हैं। यहां हम खासतौर पर कंपनी ने 84 दिनों वाले प्लान्स की बात कर रहे हैं जिनमें यूजर को थोक के भाव में कंपनी इंटरनेट, कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स देती है। आज हम कंपनी के ऐसे ही एक बेस्ट प्लान के बारे में आपको विस्तार से बता रहे हैं जो लगभग 3 महीने तक धांसू बेनिफिट्स लेकर आता है। 

Airtel 84 Days Best Plan 
Airtel अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैधता वाला एक धांसू प्लान पेश करती है। यह कंपनी का Truly Unlimited Plan है जो 84 दिनों तक रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। प्लान में डेली बेसिस पर भरपूर डेटा है, कॉलिंग है, SMS है, और फ्री बेनिफिट्स भी हैं।

Airtel Daily 3GB Plan
Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैधता वाला एक खास प्लान लेकर आती है जिसमें यूजर को डेली बेसिस पर 3GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है। इस प्लान की कीमत 1798 रुपये है। इसे Airtel Thanks App या फिर एयरटेल की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Official Website) से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। 

Airtel Rs 1798 Plan Benefits
Airtel का 1798 रुपये का प्लान अपने साथ धांसू बेनिफिट्स लेकर आता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें आपको वैधता तक लोकल/एसटीडी कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। इसमें मिलने वाले डेली 3GB डेटा की लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होता है। यह 64kbps की स्पीड से चलता रहता है। प्लान में 100 SMS डेली बेसिस पर फ्री मिलते हैं। 

Free Netflix
एयरटल का प्लान यूजर को 84 दिनों तक Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन देता है। प्लान का यह बेनिफिट सभी डिवाइसेज के लिए वैध है। इसमें सब्सक्रिप्शन के दौरान आप मूवी, वेब सीरीज आदि की लाइवस्ट्रीम अपने डिवाइस पर एकदम मुफ्त देख सकते हैं, वो भी पूरे 84 दिनों तक। 

Advertisement

Adobe Express Premium 
Airtel के प्लान में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। 12 महीनों तक आप इस बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं। इसकी कीमत 4 हजार रुपये के करीब है। 

Unlimited 5G Data
एयरटेल के इस प्लान में यूजर को Unlimited 5G मिलता है। अगर आपके एरिया में एयरटेल का 5G नेटवर्क है तो अनलिमिटिड 5G आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Free Hellotunes
एयरटेल के इस प्लान में यूजर को कंपनी ने फ्री हेलोट्यून्स का बेनिफिट दिया है। 30 दिनों तक आप किसी हैलोट्यून को फ्री में सेट कर सकते हैं। 

Advertisement

इस तरह से यह प्लान एक कंप्लीट पैकेज बनकर आता है जिसमें आपको डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री 5G, फ्री SMS जैसे बेनिफिट मिलते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.