Airtel लाई वर्ल्ड कप प्लान! 84 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉल, 3 महीने तक Disney+ Hotstar के साथ बहुत कुछ!

कंपनी कई बेनिफिट देती है जैसे Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, Free Hellotunes, Wynk Music और बहुत कुछ।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2023 19:59 IST
ख़ास बातें
  • वर्ल्ड कप मैचों को इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीम के जरिए भी देखा जा सकता है।
  • कंपनी ने यह खास क्रिकेट प्लान पेश किया है जिसमें बेनिफिट्स की भरमार है।
  • इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है।

Airtel के इस प्लान के बेनिफिट्स में Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

भारत में वर्ल्ड कप 2023 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्ल्ड कप मैचों को इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीम के जरिए भी देखा जा सकता है। लेकिन समस्या आती है कि इतना इंटरनेट रोजाना आए कहां से? तो हम आपको Airtel का ऐसा रीचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जिससे आप वर्ल्ड कप मैचों के साथ ही कई सारे बेनिफिट्स का लाभ भी ले सकते हैं। कंपनी ने यह खास क्रिकेट प्लान पेश किया है जिसमें बेनिफिट्स की भरमार है। 

Airtel अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर प्लान अपडेट करती रहती है। एयरटेल के रीचार्ज प्लान में एक ऐसा प्लान आ रहा है जिसमें आप वर्ल्ड कप मैचों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कंपनी 839 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। साथ ही 100 SMS भी फ्री हैं। यह अनलिमिटिड वॉयस बेनिफिट वाला प्लान है।
Advertisement

अब इस प्लान के खास बेनिफिट्स भी आपको बता देते हैं। सबसे बड़ी बात इसमें Disney+ Hotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यानि की आप वर्ल्ड कप मैचों को फ्री में यहां देख सकते हैं। इसमें लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज, और हॉटस्टार का स्पेशल कंटेंट भी शामिल है। कंपनी इस प्लान के साथ Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन दे रही है जिसमें आप 15 से ज्यादा OTT ऐप्स का मजा ले सकते हैं। जिसमें Sony LIV, Lionsgate Play, Fancode, Eros Now, hoichoi, ManoramaMAX जैसे ऐप्स पर कंटेंट देखा जा सकता है। 

इसके अलावा भी कंपनी कई और बेनिफिट भी देती है जैसे Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, Free Hellotunes, Wynk Music और बहुत कुछ। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.