84 दिनों तक Airtel के इस प्लान में डेली मिलेगा 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, जानें कीमत

आपको बता दें कि एयरटेल में 838 रुपये का प्लान भी उपलब्ध है। आप इन दोनों रिचार्ज प्लान में कन्फ्यूज न हों। 838 रुपये के प्लान में केवल 56 दिनों की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2022 13:48 IST
ख़ास बातें
  • इसमें आपको 84 दिनों तक Xstream Mobile Pack मिलता है।
  • एयरटेल में 838 रुपये का प्लान भी उपलब्ध है जो 56 दिनों की वैधता देता है।
  • प्लान के साथ मिलने वाला एक और बेनिफिट फ्री हैलो ट्यून्स का भी है।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद एयरटेल (Airtel) भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल यूं तो अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान लेकर आती है। इसका स्मार्ट रिचार्ज प्लान (Airtel Smart Recharge) 99 रुपये से शुरू होता है। जबकि इसके अनलिमिटिड प्लान 155 रुपये से शुरू हैं। आज के समय में जब डिजिटलाइजेशन के कारण अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहे हैं तो इंटरनेट डेटा की जरूरत दिनभर महसूस होती है। जिन ग्राहकों के पास वाई-फाई की सुविधा नहीं है, उनके लिए कई बार प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्लान (1.5 GB daily data plan) में मिलने वाला इंटरनेट कम पड़ जाता है। ऐसे में आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान चाहिए जो कम से कम 2 जीबी डेली डेटा के साथ आता हो। हम आपको एयरटेल के ऐसे ही एक प्लान के बारे में बता रहे हैं। 

एयरटेल Rs 839 प्लान (Airtel Rs 839 Plan): एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 839 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें आपको प्रतिदिन 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। आपको जानकर खुशी होगी कि यह प्लान पूरे 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब है कि आपको लगभग तीन महीने तक रोजाना 2 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाती है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है और साथ ही आपको रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। 
Advertisement

इस प्लान के साथ आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसमें आपको 84 दिनों तक Xstream Mobile Pack मिलता है जिसके अंतर्गत आप नीचे दिए गए Xstream चैनलों में से किसी भी एक चैनल पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। ये चैनल हैं- SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX चैनल। Airtel Xstream App के माध्यम से आप इनमें से किसी भी एक चैनल पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कंटेंट का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ ग्राहक को अमेजॉन प्राइम वीडियो का 30 दिन का फ्री ट्रायल भी मिलता है। 

प्लान के साथ मिलने वाला एक और बेनिफिट फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) का है जिसमें आप प्लान की वैधता तक अपने फोन पर अलग अलग गानों के रूप में डायलर ट्यून, या हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल है और साथ ही Shaw Academy की तरफ से एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 
Advertisement

यहां पर आपको बता दें कि एयरटेल में 838 रुपये का प्लान भी उपलब्ध है। आप इन दोनों रिचार्ज प्लान में कन्फ्यूज न हों। 838 रुपये के प्लान में केवल 56 दिनों की वैधता मिलती है। जबकि, जैसा ऊपर भी बताया गया है, 839 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.