Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम

अगर आप Airtel ग्राहक हैं और अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो कंपनी बहुत से विकल्प देती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 15:18 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के ₹319 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के ₹349 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के ₹399 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा की सुविधा मिलती है।

Airtel के ₹349 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है।

Photo Credit: Pexels/Shantanu Kumar

अगर आप Airtel ग्राहक हैं और अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो कंपनी बहुत से विकल्प देती है। आज हम आपको शुरुआती प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें अनलिमिटेड सुविधाएं मिलती हैं। इन प्लान की शुरुआत ₹299 से होती है और उसके बाद ₹319, ₹349  और ₹399  वाला प्लान आता है। इन प्लान में डेली हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 मैसेज मिलते हैं। आइए Airtel के इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel का ₹299 वाला रिचार्ज प्लान
Airtel के ₹299 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं फ्री कॉलर ट्यून और Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Advertisement

Airtel का ₹319 वाला रिचार्ज प्लान
Airtel के ₹349 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिटेड डाटा मिलता है। यह प्लान डेली 100 मैसेज प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। अन्य फायदों मेंइस प्लान में Apple Music, 30 दिनों के लिए फ्री एयरटेल हैलोट्यून्स, 30GB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google One और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium शामिल हैं।

Airtel का ₹349 वाला रिचार्ज प्लान
Airtel के ₹349 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिटेड डाटा मिलता है। यह प्लान डेली 100 मैसेज प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों तक की है। सब्सक्राइबर 6 महीने के लिए फ्री Apple Music सब्सक्रिप्शन, फ्री एयरटेल हैलोट्यून्स और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का लाभ भी ले सकते हैं।

Airtel का ₹399 वाला रिचार्ज प्लान
Airtel के ₹399 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा की सुविधा मिलती है, जो कि अनलिमिटेड 5G डाटा होता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 मैसेज दिए जाते हैं। वैधता की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। ओटीटी बेनिफिट्स के तौर पर यह प्लान 28 दिनों का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन देता है। अन्य फायदों में फ्री एयरटेल हैलोट्यून्स और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का लाभ भी ले सकते हैं।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.