ZTE AxonPad होगा 12 अप्रैल को लॉन्च, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो AxonPad टैबलेट MyOS पर चलता है। यह टैबलेट 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 09:45 IST
ख़ास बातें
  • ZTE ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही एक नया टैबलेट लेकर आने वाली है।
  • ZTE AxonPad के नाम वाला आगामी टैबलेट 12 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा।
  • ZTE AxonPad में स्क्रीन के चारों ओर एक समान बेजेल्स हैं।

ZTE AxonPad टैबलेट MyOS पर चलता है।

Photo Credit: Weibo/ZTE

चीनी टेक दिग्गज ZTE ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही एक नया टैबलेट लेकर आने वाली है। ZTE AxonPad के नाम वाला आगामी टैबलेट 12 अप्रैल को 1:30 बजे चीनी बाजार में एक इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने AxonPad के डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा करते हुए एक फोटो भी शेयर की है। यहां हम आपको ZTE AxonPad के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ZTE के अनुसार, ZTE AxonPad में स्क्रीन के चारों ओर एक समान बेजेल्स हैं। टैबलेट के ऊपर और नीचे एंटीना लाइन्स से कंफर्म होता है कि यह मैटल का बना हुआ है। AxonPad में आगे और पीछे एक-एक कैमरे और चार स्पीकर दिए गए हैं। यह टैबलेट यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से चार्ज होता है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो AxonPad टैबलेट MyOS पर चलता है। यह टैबलेट 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वाई-फाई ओनली वर्जन होगा भी या नहीं। ZTE द्वारा शेयर की गई फोटो में एक कीबोर्ड और स्टाइलस भी दिया गया है। हालांकि इसे अलग से बेचा जाएगा।

ZTE Blade V41 Vita 5G
ZTE ने बीते साल दिसंबर में ZTE Blade V41 Vita 5G को लॉन्च किया था। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो ZTE Blade V41 Vita में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह फोन 22.5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी से लैस है। यह फोन Android 12 पर बेस्ड कस्टम MyOS 12 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो फोन स्टारी ब्लैक कलर में उपलब्ध है। लॉन्च के वक्त ZTE Blade V41 Vita की कीमत 340 डॉलर (लगभग 27,978 रुपये) थी। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.