Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट

₹20,000 के बजट में आने वाले टैबलेट Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में सस्ते मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ PulseTab का 6GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹13,999 में लिस्ट है।
  • Acer Iconia Tab का 6GB+128GB वेरिएंट ₹17,990 में उपलब्ध हो रहा है।
  • Samsung Galaxy Tab A11 (4GB+64GB) ₹18,420 में लिस्ट किया गया है।

Redmi Pad 2 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में टैबलेट पर जमकर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नया टैबलेट खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज हम ₹20,000 के बजट में आने वाले बेस्ट 5 टैबलेट के बारे में बता रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स साइट पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए गए हैं। इस बजट में Ai+ PulseTab, Lenovo Tab M9 Tab M9-TB 310XU, Acer Iconia Tab, Samsung Galaxy Tab A11 और Redmi Pad 2 शामिल हैं। आइए डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टैबलेट

Ai+ PulseTab
Ai+ PulseTab का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹13,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1400 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹12,599 हो जाएगी। इस टैबलेट में 10.95 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट वाई-फाई के साथ 4जी का सपोर्ट करता है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया गया है।

Lenovo Tab M9 Tab M9-TB 310XU
Lenovo Tab M9 Tab M9-TB 310XU का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉर्मस साइट पर ₹15,199 में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,699 हो जाएगी। यह एक वाई-फाई और 4G सपोर्ट वाला गेमिंग टैबलेट है। इस टैबलेट में 9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1340x800 पिक्सल है। इस टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Acer Iconia Tab
Acer Iconia Tab का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹17,990 में उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,500 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा पुराना टैबलेट एक्सचेंज में देने पर ₹1,000 तक एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इन दोनों ऑफर्स के बाद कीमत ₹15,490 हो जाएगी। Iconia Tab में 10.36 इंच की डिस्प्ले आती है। इस टैबलेट में मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

Samsung Galaxy Tab A11
Samsung Galaxy Tab A11 (4GB+64GB  वेरिएंट) में 8.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट मीडियाटेक हीलियो जीG99 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह टैबलेट फ्लिपकार्ट सेल में ₹18,420 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के अंदर एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹16,920 हो जाएगी।

Redmi Pad 2
Redmi Pad 2 में 11 इंच की डिस्प्ले आती है। यह टैबलेट 9000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस टैबलेट का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹18,999 में उपलब्ध हो रहा है। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹2,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹16,999 हो जाएगी। इस टैबलेट के खरीद पर एक्सचेंज ऑफर में पुराना टैबलेट देने पर अतिरिक्त 1,000 तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.