8000mAh बैटरी, 8GB रैम, MediaTek Kompanio 800T चिप के साथ TCL NXTPAPER 12 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

इसकी बैटरी कैपिसिटी 8000एमएएच की है जिसके साथ में 18W चार्जर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2022 18:15 IST
ख़ास बातें
  • TCL NXTPAPER 12 Pro टैबलेट एक एंड्रॉयड टैब है।
  • स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 8000एमएएच की है जिसके साथ में 18W चार्जर दिया गया है

TCL NXTPAPER 12 Pro टैबलेट  Android 12 पर चलता है।

Photo Credit: TCL

चाइनीज कंपनी TCL ने अपना नया टैबलेट लॉन्च किया है जिसमें 12.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Kompanio 800T चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है और यह एंड्रॉयड ओएस वाला टैबलेट है। कंपनी के अनुसार इस टैब में गेमिंग के साथ ही मल्टीटास्किंग भी बड़े आराम से की जा सकती है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB का इंटरनल स्पेस दिया गया है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

TCL NXTPAPER 12 Pro टैबलेट की कीमत

TCL NXTPAPER 12 Pro को वर्तमान में रूस में 35,000 रूबल (लगभग 46 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने आने वाले समय में इसे अन्य मार्केट्स में भी पेश करने वाली है, जिसके लिए कहा गया है कि यह टैब CES 2023 में पेश किया जा सकता है। 
Advertisement
 

TCL NXTPAPER 12 Pro टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस

TCL NXTPAPER 12 Pro टैबलेट  Android 12 पर चलता है। डिवाइस में 12.2 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2160 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और यह MediaTek Kompanio 800T प्रोसेसर से लैस है। जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। यह चिपसेट 6nm प्रोसेस पर बना है जिसके साथ में Mali-G57 MC2 GPU का सपोर्ट भी दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि उसने स्क्रीन पर ऐसी कोटिंग दी है जिसके कारण यह रिफ्लेक्शन और फिंगर प्रिंट पड़ने से बचाती है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 8000एमएएच की है जिसके साथ में 18W चार्जर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलता है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग के लिए है। कनेक्टिविटी के लिए यह WiFi 5, Bluetooth 5.1, USB Type-C को सपोर्ट करती है। इसमें 4 स्पीकर और दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके डाइमेंशन 279 x 192 x 6.9 mm और वजन 599 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.