Swipe Slate Pro में है 5000 एमएएच बैटरी, कीमत 8,500 रुपये से कम

स्वाइप ने अपना नया 4जी टैबलेट स्लेट प्रो लॉन्च कर दिया है। स्वाइप स्लेट प्रो की कीमत 8,499 रुपये है और यह टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्वाइप स्लेट प्रो टैबलेट शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 13:51 IST
ख़ास बातें
  • स्वाइप स्लेट प्रो में 10.1 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • स्वाइप स्लेट प्रो में 2 जीबी रैम है
  • यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.1 मार्शमैलो पर चलता है
स्वाइप ने अपना नया 4जी टैबलेट स्लेट प्रो लॉन्च कर दिया है। स्वाइप स्लेट प्रो की कीमत 8,499 रुपये है और यह टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्वाइप स्लेट प्रो टैबलेट शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

स्वाइप स्लेट प्रो में 10.1 इंच (800X1280 पिक्सल्स) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन डेनसिटी 160 पीपीआई है। टैबलेट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। स्वाइप स्लेट प्रो में 2 जीबी रैम है। टैबलेट में इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है। स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।

यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.1 मार्शमैलो पर चलता है। स्वाइप स्लेट प्रो को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। यह टैबलेट डुअल सिम कार्ड सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। स्वाइप स्लेट प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एक 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए स्वाइप स्लेट प्रो में 4जी के अलावा, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटिी सेंसर दिए गए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.