Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) हुआ 8MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में 10.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि मोटे बेजेल्स से घिरी हुई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में 10.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में 7,040mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में 8MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) को पेश कर दिया है। यह Samsung की रोमानिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। टैबलेट 2022 मॉडल के अपग्रेड के तौर पर आता है। Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में 10.6 इंच की डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) की कीमत और उपलब्धता


Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) की कीमत और उपलब्धता की अभी जानकारी नहीं आई है। Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) वाईफाई और एलटीई दोनों वर्जन में पेश किया गया है। यह ऑक्सफोर्ड ग्रे, मिंट और शिफॉन पिंक कलर ऑप्शन में आता है।


Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) के स्पेसिफिकेशन


Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में 10.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि मोटे बेजेल्स से घिरी हुई है। यह WUXGA रेजॉल्यूशन प्रदान करती है और डिस्प्ले S-पेन का सपोर्ट करती है। Tab S6 Lite (2024) में 2.4GHz और 2GHz कोर के साथ एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह Exynos 1280 है। टैबलेट में 4GB RAM और 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। टैबलेट AKG-ट्यून्ड ड्यूल स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट से लैस है। इस टैबलेट में 7,040mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 घंटे तक चल सकती है। यह टैबलेट Samsung DeX, Knox और अन्य के साथ  एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड OneUI 6.1 पर चलता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7040 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Tablet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  3. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  7. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  8. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  10. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.