Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर

Galaxy Tab S12+ का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले बेजल में ही फिट नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जुलाई 2026 13:06 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट को हाल ही में एक नया सर्टिफिकेशन मिला है।
  • टैबलेट को कोरिया में सेफ्टी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
  • यह MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस हो सकता है।

Samsung Galaxy Tab S12+ इससे पहले आई टैबलेट सीरीज की सक्सेसर होगी।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक सामने आई है। Galaxy Tab S12+ को कंपनी जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। टैबलेट को हाल ही में एक नया सर्टिफिकेशन मिला है। यह कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज का टैबलेट होने वाला है। इससे पहले कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च किया था। Samsung Galaxy Tab S12+ का फ्रंट डिजाइन एक ऑनलाइन लीक में सामने आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

Samsung Galaxy Tab S12+ का पहला लुक सामने आ गया है। टिप्स्टर @sammygurus की ओर से यह लीक सामने आया है। सीरीज में कंपनी Galaxy Tab S12+ और Galaxy Tab S12 Ultra को लॉन्च कर सकती है। SammyGuru के अनुसार इस टैबलेट का मॉडल नम्बर SM-X840 है। यह टैबलेट का Wi-Fi वेरिएंट का मॉडल नम्बर बताया गया है। जबकि 5G वेरिएंट का मॉडल नम्बर SM-X846N बताया गया है। दोनों ही टैबलेट को कोरिया में सेफ्टी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। 

Samsung's Galaxy Tab S12+ has surfaced in new certifications with a live image, hinting at an imminent launch and a familiar premium design. Are you excited to see what upgrades Samsung brings to its next flagship tablet? 📱✨https://t.co/BXflOtuLEX

— SammyGuru (@sammygurus) July 9, 2026

लिस्टिंग में Galaxy Tab S12+ टैबलेट के फ्रंट लुक को देखा जा सकता है। यह टैबलेट फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ दिख रहा है। रोचक रूप से इसका फ्रंट कैमरा डिस्प्ले बेजल में ही फिट किया गया है। हालांकि लिस्टिंग में इसके कैमरा के रिजॉल्यूशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। इसी के साथ स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी कोई डिटेल्स मौजूद नहीं हैं। 

Samsung Galaxy Tab S12+ के स्पेसिफिकेशंस कुछ समय से अफवाहों में जरूर नजर आ रहे हैं। हालिया लीक्स के मुताबिक इस टैबलेट में ऑक्टाकोर फ्लैगशिप चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट बताया गया है जो कि 3nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड होगा। टैबलेट में 14.6 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। 

Advertisement

Galaxy Tab S12+ में बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। यह 11,600mAh बैटरी से लैस हो सकता है। टैबलेट के लॉन्च को लेकर कयास है कि यह सितंबर 2026 के अंत तक मार्केट में पेश हो सकता है। इसी के साथ कंपनी अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 का नया मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। अक्टूबर के आसपास कंपनी Galaxy S26 FE को मार्केट में पेश कर सकती है। तब तक टैबलेट के बारे में आने वाली डिटेल्स का इंतजार करना होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.