Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!

Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमत भारत में 3,000 रुपये तक बढ़ने की खबर है। लीक के मुताबिक, Wi-Fi और Cellular दोनों वेरिएंट महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 नवंबर 2026 19:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट 3,000 रुपये महंगे हो सकते हैं
  • टैबलेट में 11 इंच का 90Hz TFT LCD डिस्प्ले मिलता है
  • इसमें 7,040mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है

Samsung Galaxy Tab A11+ के Wi-Fi और Cellular वेरिएंट की कीमत बढ़ने की खबर है

Photo Credit: Samsung

Samsung के टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को झटका लग सकता है। कंपनी के Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमत भारत में बढ़ने की खबर सामने आई है। एक नए लीक के मुताबिक, Samsung ने इस टैबलेट के सभी Wi-Fi और Cellular वेरिएंट की कीमतों में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया है। इसके बाद टैबलेट का टॉप वेरिएंट पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमतों में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और नई कीमतें Samsung की वेबसाइट पर भी अपडेट नहीं हुई हैं।

टिपस्टर Sanju Choudhary ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Samsung Galaxy Tab A11+ की नई कीमतों की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, टैबलेट के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi वेरिएंट की कीमत अब 33,999 रुपये हो सकती है। इसे पहले 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया था। वहीं, इसी कॉन्फिगरेशन वाले Cellular वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत 38,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये हो सकती है। इसका Cellular वेरिएंट पहले 43,999 रुपये में आता था, लेकिन अब इसकी कीमत 46,999 रुपये बताई गई है। इस तरह चारों वेरिएंट 3,000 रुपये महंगे हो सकते हैं।

Advertisement

Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek MT8775 प्रोसेसर मिलता है। टैबलेट में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 8MP का रियर कैमरा मिलता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7,040mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। टैबलेट में IP52 रेटिंग भी दी गई है, जो धूल और पानी की छींटों से सीमित सुरक्षा देती है।

फिलहाल Samsung ने Galaxy Tab A11+ की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। नई कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर भी अपडेट नहीं हुई हैं। रिपोर्ट में हाल के महीनों में मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत को Samsung के स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावित वजह बताया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  2. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  3. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  5. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  6. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  8. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  9. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  10. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.