Poco Pad M1 में होगी 8 जीबी रैम, 12000mAh बैटरी, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक!

टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 नवंबर 2025 15:46 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 12000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • साथ में 33W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
  • यह डार्क ब्लू और ग्रे कलर्स में लॉन्च हो सकता है।

Poco Pad M1 में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/@Sudhanshu1414

Poco Pad M1 जल्द ही लॉन्च हो सकता है। कंपनी का यह टैबलेट पिछले काफी समय से अफवाहों में है। कहा जा रहा है कि यह Redmi Pad 2 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगा। टैबलेट में LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। ये सभी स्पेसिफिकेशंस एक लेटेस्ट लीक में सामने आए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं Poco Pad M1 का लेटेस्ट अपडेट और क्या खुलासा करता है। 

Poco Pad M1 Specifications (Expected)

Poco Pad M1 जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। कंपनी का यह टैबलेट इन दिनों काफी चर्चा में है। Poco Pad M1 को लेकर एक लेटेस्ट लीक इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। Poco Pad M1 में 12.1 इंच LCD डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह 1600 x 2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। टैबलेट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें LPDDR4X RAM होगी और UFS 2.2 स्टोरेज देखने को मिलेगी। 

टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 पर रन करेगा। टैबलेट के डाइमेंशन 278 x 181.65 x 7.5mm बताए गए हैं। यह स्लिम बिल्ड के साथ आ सकता है। इसका वजन 610 ग्राम हो सकता है। टैबलेट में 2.5mm हेडफोन जैक दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 12000mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB 2.0 का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह टैबलेट IP54 रेटिंग से लैस हो सकता है। 

Poco Pad M1 Price (Expected)

Poco Pad M1 की कीमत 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 349 (लगभग 35,900 रुपये) हो सकती है। यह डार्क ब्लू और ग्रे कलर्स में लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से स्पेसिफिकेशंस और कीमत को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। जल्द ही इस टैबलेट के बारे में कोई घोषणा की जा सकती है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.