पेंटल ने लॉन्च किया 3जी टू-इन-वन डिवाइस, कीमत 10,999 रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016 18:53 IST
पेंटल ने अपना नया टू-इन-वन डिवाइस पेंटा टी-पैड डब्ल्यूएस1001क्यू लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस इनबिल्ट 3जी सिम सपोर्ट और अलग से अटैच किये जा सकने वाले कीबोर्ड (ट्रैकपैड के साथ) सपोर्ट के साथ आएगा। पेंटा टी-पैड डब्ल्यूएस1001क्यू टैबलेट 10,999 रुपये की कीमत पर एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज पर उपलब्ध है।

पेंटा टी-पैड डब्ल्यूएस1001क्यू टैबलेट में (1280×800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 10.1 इंच का आईपीएस 10-पॉइंट कैपेसिटिव टच स्क्रीन है। टैबलेट में क्वाड-कोर इंटेल एटम एक्स5 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए इंटेल एचडी ग्राफिक्स 5300 जीपीयू है। पेंटल के इस नए टैबलेट में 2 जीबी रैम है। 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इंटेल के इस नए डिवाइस में 5 मेगापिक्सल रियर 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 7000 एमएएच बैटरी दी गई है और इसके 5 से 7 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।
 

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह टैबलेट 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, 1 x यूएसबी 3.0 स्लॉट, मिनी एचडीएमआई सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह बिल्ट-इन ग्रेविटी एक्सेलेरेशन सेंसर के साथ आता है। विंडोज 10 होम के साथ आने वाला यह टैबलेट मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट करता है।
Advertisement

पेंटा टी-पैड डब्ल्यूएस1001क्यू टू-इन-वन डिवाइस ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। इसके अलावा 11,599 रुपये चुकाकर आप 6 महीने के लिए एयरसेल कनेक्टविटी के साथ 3जी डोंगल (14.4 एमबीपीएस) भी साथ में खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.