Oppo जल्द लॉन्च करेगी 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग सपोर्ट वाले Ultra और Mini टैबलेट! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Oppo Pad 3 Ultra में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बड़ी 10,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद जताई गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 20:51 IST
ख़ास बातें
  • Oppo जल्द Pad 3 Mini और Pad 3 Ultra को लॉन्च कर सकती है
  • दोनों में 10000mAh बैटरी मिलने की खबर है
  • Ultra मॉडल OLED डिस्प्ले, जबकि Mini मॉडल LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है

Oppo Pad 3 (ऊपर तस्वीर में) को नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर दो नए टैबलेट मॉडल - Pad 3 Ultra और Pad 3 Mini पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि Pad 3 Ultra एक फ्लैगशिप टैबलेट होगा, जिसमें पतले बेजल्स के साथ फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 10,000mAh की बैटरी होगी। वहीं, Pad 3 Mini एक कॉम्पैक्ट टैबलेट होगा, जो गोल किनारों वाले डिजाइन के साथ हाई-रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले लेकर आएगा। ऐसी अफवाह है कि इसमें MediaTek Dimensity 9-सीरीज SoC होगा, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देगा। अल्ट्रा के विपरीत, Mini में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने अपने वीबो पोस्ट के जरिए दावा किया है कि Oppo अपने दो नए टैबलेट पर काम कर रही है, जिन्हें Oppo Pad 3 Ultra और Pad 3 Mini कहा जाएगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, इनमें से Ultra प्रीमियम मॉडल होगा, जबकि Mini एक कॉम्पेक्ट व अधिक किफायती मॉडल होगा। लीक कहता है कि Ultra मॉडल बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा और इसमें फ्लैक्सिबल OLED पैनल मिलेगा।

Photo Credit: Weibo


इसके अलावा, Oppo Pad 3 Ultra में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बड़ी 10,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद जताई गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

वहीं, दूसरी ओर Oppo Pad 3 Mini एक कॉम्पैक्ट टैबलेट हो सकता है, जिसमें कस्टमाइज्ड LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो हाई रिफ्रेश रेट और राउंड कॉर्नर के साथ आ सकता है। लीक आगे कहता है कि इनमें MediaTek Dimensity 9-सीरीज का चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा, टिप्सटर का कहना है कि Pad 3 Mini को 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.