OnePlus Pad 3R जल्द होगा लॉन्च! 13-इंच डिस्प्ले और 12,140mAh बैटरी वाला टैबलेट दिखा FCC पर

माना जा रहा है कि OnePlus Pad 3R, पहले लीक हुए OnePlus Pad 2 Pro का ही फाइनल नाम होगा। यह डिवाइस Oppo Pad 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 17:14 IST
ख़ास बातें
  • FCC पर इसकी लिस्टिंग मॉडल नंबर OPD2408 के नाम से की गई है
  • OnePlus Pad 3R, पहले लीक हुए OnePlus Pad 2 Pro का ही फाइनल नाम हो सकता है
  • यह डिवाइस Oppo Pad 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

OnePlus Pad (ऊपर तस्वीर में)

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही अमेरिका में अपना अगला प्रीमियम टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका मॉडल नेम OnePlus Pad 3R हो सकता है। डिवाइस को हाल ही में FCC (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके लॉन्च की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि इस लिस्टिंग में बहुत ज्यादा डिटेल्स नहीं मिलीं, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैबलेट में OnePlus Pencil का सपोर्ट भी शामिल होगा, जो कुछ दिन पहले FCC में अलग से लिस्ट हुआ था।

FCC पर इसकी लिस्टिंग मॉडल नंबर OPD2408 के नाम से की गई है। यह संकेत है कि लॉन्च की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में हो सकती है। कंपनी ने इसे अब तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन पहले से आई लीक जानकारी और OnePlus की सिस्टर कंपनी Oppo के Pad 4 Pro से इसकी तुलना के आधार पर इसके स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा लगाया गया हैं। लिस्टिंग को सबसे पहले Phonearena द्वारा स्पॉट किया गया था।

दरअसल, माना जा रहा है कि OnePlus Pad 3R, पहले लीक हुए OnePlus Pad 2 Pro का ही फाइनल नाम होगा। यह डिवाइस Oppo Pad 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है, क्योंकि दोनों कंपनियां एक ही ग्रुप के तहत आती हैं और पहले भी एक जैसे प्रोडक्ट्स अलग-अलग नाम से लॉन्च करती रही हैं। अगर ऐसा होता है तो OnePlus Pad 3R अमेरिका में अब तक का सबसे पावरफुल Android टैबलेट हो सकता है।

लीक स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक, टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 (Elite) प्रोसेसर, 16GB RAM और 256GB या 512GB का स्टोरेज ऑप्शन होगा। इसके साथ इसमें 13.2-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 3392 पिक्सल होगा और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट भी शामिल हो सकता है।

OnePlus Pad 3R में कथित तौर पर 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें 12,140mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus Pad 3R
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.