Nubia Pad Pro टैबलेट 10,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Nubia ने ग्लोबल बाजार में ऑफिशियल स्तर पर Nubia Pad Pro टैबलेट लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2025 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Pad Pro में 10.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia Pad Pro में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nubia Pad Pro में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Nubia Pad Pro में 10.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nubia

Nubia ने ग्लोबल बाजार में ऑफिशियल स्तर पर Nubia Pad Pro टैबलेट लॉन्च कर दिया है। Pad Pro में 10.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह टैबलेट हाई-एंड हार्डवेयर, स्लिम ऑल-मेटल बिल्ड और मॉर्डन प्रोडक्टिविटी फीचर्स प्रदान करता है। यहां हम आपको Nubia Pad Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Pad Pro Price


Nubia Pad Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत $419 (लगभग 36,065 रुपये), 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $489 (लगभग 42,090 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत $599 (लगभग 51,558 रुपये) है। टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर अब शुरू हो गए हैं। 24 जून से पहले किए गए ऑर्डर पर $20 (लगभग 1,721 रुपये) का डिस्काउंट और $34 (लगभग 2,926 रुपये) का एक फ्री प्रोटेक्टिव केस दिया जा रहा है। टैबलेट की बिक्री 24 जून से शुरू होगी। कीबोर्ड अलग से $110 (लगभग 9,469 रुपये) में बेचा जाता है।


Advertisement
Nubia Pad Pro Specifications


Nubia Pad Pro में 10.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 2880 x 1800 पिक्सल, 144Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट और 840Hz टच सैंपलिंग रेट है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए रिस्पॉन्सिव परफॉरमेंस प्रदान करता है। यह ZREAL ट्रू कलर HD के लिए सर्टिफाइड 10-बिट पैनल है, जो प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेहतर है। Pad Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nubia MyOS 15.0 इंटरफेस पर काम करता है। इसका सॉफ्टवेयर स्मार्टफोन,पीसी और अन्य डिवाइस के साथ आसान इंटरेक्शन के लिए क्रॉस-टर्मिनल इंटरकनेक्शन प्रदान करता है। Pad Pro पीसी सेटअप के लिए वायरलेस सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर काम कर सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Nubia ने इस टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की मोटाई 7.3 मिमी और वजन सिर्फ 523 ग्राम है। ऑडियो के मामले में टैबलेट में DTS:X अल्ट्रा साउंड इफेक्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हैं। नूबिया 78-की मैग्नेटिक कीबोर्ड एक्सेसरी भी प्रदान करता है जो कि ग्लास टचपैड और एडजस्टेबल टिल्ट मैकेनिज्म के साथ लैपटॉप-स्टाइल टाइपिंग अनुभव प्रदान करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.