‘आकाश’ टैबलेट परियोजना बंद, आरटीआई में खुलासा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 13 जुलाई 2015 18:12 IST
पूर्ववर्ती यूपीए सरकार द्वारा छात्रों को ‘आकाश’ नामक सस्ता टैबलेट उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना आईआईटी बंबई में बंद हो गई है। उसे इस बारे में भविष्य की योजना की कोई जानकारी नहीं है।

सूचना के अधिकार के तहत ‘पीटीआई भाषा’ को आईआईटी बंबई से मिली जानकारी के अनुसार, ‘‘आईआईटी बंबई में आकाश परियोजना 31 मार्च 2015 को बंद हो गई है। इस बारे में सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। आईआईटी बंबई को भविष्य की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’’

आरटीआई के तहत आईआईटी बंबई ने बताया, ‘‘आकाश परियोजना पर 47.72 करोड़ रुपये मंजूर किये गए थे और इसे लक्ष्यों को हासिल करने में खर्च किया गया।’’ आकाश परियोजना के बारे में विभिन्न वर्गों से शिकायत आती रही है कि देश में छात्रों को सस्ते टैबलेट की योजना सार्थक रूप नहीं ले सकी है।

इसके साथ ही आकाश टैबलेट में कई खामियां भी बतायी गई थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी इस टैबलेट का मुद्दा उठा था।
Advertisement

सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘‘इस परियोजना के तहत एक लाख टैबलेट खरीदने का लक्ष्य हासिल किया गया। सभी टैबलेट डाटाविंड कंपनी से खरीदे गए।’’
Advertisement

सूचना के अधिकार के तहत आईआईटी बंबई ने बताया कि आकाश परियोजना के तहत टैबलेट के नमूनों की जांच प्रयोगशाला में की गई है। इसके अंतर्गत देशभर में 300 आकाश केंद्र स्थापित हुए जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। ये टैबलेट कॉलेजों और कुछ स्कूलों के शिक्षकों एवं स्कूलों में वितरित किए गए हैं। इस परियोजना के तहत खुले स्रोत के रूप में इसे जारी करने के लिए शैक्षणिक एप्लिकेशन और सामग्रियों का विकास भी किया गया है।

आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रारंभ में इस परियोजना का दायित्व आईआईटी राजस्थान को सौंपा गया था। 2013 के प्रारंभ में आईआईटी राजस्थान ने इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय को वापस लौटा दिया। इसके बाद इसे आईआईटी बंबई को सौंपा गया। प्रयोगशाला में आकाश टैबलेट की जांच के कार्य में सीडेक ने भी हिस्सा लिया।
Advertisement

आकाश परियोजनाओं के बारे में आलोचनाओं के बीच कुछ समय पूर्व आईटी विभाग के सचिव ने सूचना प्रौद्योगिकी से संबद्ध स्थायी समिति को बताया था,
Advertisement

‘‘यदि हम विशेषताओं पर निर्णय करने के बाद विनिर्माताओं को उत्पाद की आपूर्ति करने को कहते तब यह बेहतर व्यवस्था हो सकती थी।’’ आकाश टैबलेट के विषय को कई दलों के सदस्य संसद में भी प्रश्नों के माध्यम से उठा चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.