वॉयस कॉलिंग फीचर वाला iBall Slide O900-C टैबलेट लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 जुलाई 2015 11:26 IST
आईबॉल (iBall) ने नया 3G टैबलेट स्लाइड ओ900-सी (Slide O900-C) 12,999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि आईबॉल स्लाइड ओ900-सी (iBall Slide O900-C) ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर अगले दो हफ्ते में उपलब्ध हो जाएगा।

टैबलेट की खासियत है कि इसमें 3G कनेक्टिविटी मौजूद है। यह एक डुअल-सिम (रेगुलर सिम और माइक्रो-सिम) डिवाइस है, जिसमें हैंड्सफ्री के जरिए वॉयस कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

iBall Slide O900-C में 7.85 इंच (1024x768 pixels) का डिस्प्ले है। टैबलेट में 1.7GHz octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ है 2GB का रैम (RAM)। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह टैबलेट 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। iBall Slide O900-C टैबलेट में USB OTG, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी सपोर्ट मौजूद हैं। डिवाइस में 4000mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि Slide O900-C टैबलेट मल्टी-लैंगवेज कीबोर्ड के साथ आएगा और डिवाइस में 21 क्षेत्रीय भाषाओं के पढ़ने व लिखने के लिए सपोर्ट मौजूद है।

लॉन्च पर iBall के डायरेक्टर संदीप पारसरामपुरिया ने कहा, "iBall Slide 0900-C में 7.85 इंच का IPS डिस्प्ले है। इसके साथ 4:3 का स्क्रीन अनुपात (aspect ratio) यूजर को इसपर काम करने, वीडियो या मूवीज देखने और वीडियो चैटिंग के दौरान शानदार अनुभव देता है। हैंडसेट octa-core प्रोसेसर और 2GB के RAM के बूते अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।"
Advertisement

आपका बता दें कि iBall ने पिछले हफ्ते ही स्लाइड कडल ए4 (Slide Cuddle A4) टैबलेट लॉन्च किया था। इसकी कीमत 9,699 रुपये रखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.