यह टैबलेट microSD कार्ड स्लॉट के साथ आता है और 2TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
Honor Pad X7b टैबलेट में 9.7 इंच का डिस्प्ले लगा है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Photo Credit: Honor
Honor ने सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 9.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट में बड़ी बैटरी लगी है जो 8,000mAh की है। लेटेस्ट Honor टैबलेट Snapdragon 685 चिप से लैस किया गया है। बैटरी के लिए बड़ा दावा किया गया है कि यह 82 दिन तक स्टैंडबाय में चल सकती है। इसके अलावा टैबलेट में विशाल स्टोरेज सपोर्ट है जो कि 2TB तक बताया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honor Pad X7b को कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। टैबलेट में 4GB रैम मिलती है और 64GB स्टोरेज है। वर्तमान में यह सऊदी अरब में SAR 499 (लगभग 12,800 रुपये) की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। टैबलेट Honor Global Website पर भी लिस्टेड है। टैबलेट के अन्य मार्केट्स में आने की बात पर अभी कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं है।
Honor Pad X7b टैबलेट में 9.7 इंच का डिस्प्ले लगा है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 2,052x1,152 पिक्सल का, यानी 2K रिजॉल्यूशन मिल जाता है और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी का कहना है कि टैबलेट डिस्प्ले में 100% sRGB कवरेज मिलती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 81% है। इसमें मेटल की यूनीबॉडी है। टैबलेट एक स्लिम डिवाइस के रूप में आता है और मोटाई केवल 8.48mm है। टैबलेट का वजन 447 ग्राम है।
टैबलेट में क्वालकॉम का Snapdragon 685 चिपसेट लगा है। साथ में 4GB रैम और 128GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिल जाता है। यह टैबलेट microSD स्लॉट के साथ आता है और 2TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसकी बड़ी बैटरी लम्बा बैकअप दे सकती है। कंपनी के अनुसार, यह 16 घंटे का मूवी टाइम दे सकता है। साथ ही e-book रीडिंग में 21 घंटे चल सकता है। स्टैंडबाय टाइम चौंकाता है जो कि 82 दिनों का बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी