Honor MagicPad 3 होगा 3K 144Hz OLED डिस्प्ले वाला इंडस्ट्री का पहला टैबलेट! इस तारीख को हो रहा है लॉन्च

अपकमिंग Honor MagicPad 2 3K 144Hz OLED डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला इंडस्ट्री फर्स्ट टैबलेट होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 21:54 IST
ख़ास बातें
  • 3K 144Hz OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा Honor MagicPad 2 टैबलेट
  • इसमें 12.3-इंच साइज का डिस्प्ले मिलेगा
  • 12 जुलाई को चीन में इस टैबलेट के साथ कई अन्य प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे

Photo Credit: Honor

Honor आने वाले दिनों में चीन में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है। कंपनी 12 जुलाई को शेन्जेन में एक लॉन्च इवेंट में टैबलेट और लैपटॉप के साथ अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाली है। इसी इवेंट में MagicPad 2 टैबलेट को भी पेश किया जाना है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इस अपकमिंग टैबलेट के डिस्प्ले की डिटेल्स को शेयर किया है। Honor का कहना है कि MagicPad 2 3K 144Hz डिस्प्ले के साथ आने वाला इंडस्ट्री का पहला टैबलेट होगा। जल्द आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी Honor Magic V3, Magic Vs3 और MagicBook Art 14 Notebook को भी लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा, कंपनी कुछ AI-बैक्ड फीचर्स को भी घोषित करने जा रही है, जिन्हें हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में दिखाया गया था।

Honor ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि अपकमिंग Honor MagicPad 2 3K 144Hz OLED डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला इंडस्ट्री फर्स्ट टैबलेट होगा। कंपनी पहले ही टीजर के जरिए यह दावा कर चुकी है कि अपकमिंग टैबलेट में AI डिफोकसेस आई प्रोटेक्शन मिलेगा। इतना ही नहीं, Honor इशारा कर रहा है कि टैबलेट की स्क्रीन Apple iPad Pro से बेहतर होगी। MagicPad 2 में 12.3-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसे इंडस्ट्री की पहली विजन रिलीफ टैबलेट के रूप में लॉन्च करने का भी दावा किया गया है।
Advertisement

Honor MagicPad 2 में 4320Hz PWM डिमिंग और हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग फीचर मिल सकते हैं, जो पहले Honor Magic 6 सीरीज में शामिल किए गए थे। ये फ्लिकर-फ्री एक्सपीरिएंस देने का दावा करते हैं। टीजर में शेयर की गई तस्वीरें Honor MagicPad 2 के डिजाइन की ओर इशारा करती हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग टैबलेट स्लिम बॉडी और बहुत पतले बेजल्स के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले लेकर आएगा। टैबलेट Honor MagicPad 13 का स्थान ले सकता है, जिसे जुलाई 2023 में पेश किया गया था।

टैबलेट के अलावा, Honor इवेंट में कई अन्य प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाला है। कंपनी स्मार्टफोन और नोटबुक को भी पेश करेगी। Honor के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Magic V3 और Magic Vs3 पिछले वर्ष पेश किए गए  Honor Magic V2 और Honor Magic Vs2 की जगह लेंगे। Magic V2 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इसमें 6.43 इंच कवर डिस्प्ले और 7.92 इंच की इनर स्क्रीन है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई  है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.