10.5-इंच डिस्प्ले, 4GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ Alldocube ने लॉन्च किया नया iPlay 60 OLED टैबलेट, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Alldocube iPlay 60 OLED की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। कंपनी ने इसे अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जो इसके जल्द उपलब्ध होने का संकेत देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Alldocube iPlay 60 OLED की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है
  • इसमें 2K (2560×1600 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन वाला 10.5-इंच डिस्प्ले मिलता है
  • टैबलेट Qualcomm Snapdragon 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है

Photo Credit: Alldocube

Alldocube ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया iPlay 60 OLED टैबलेट पेश किया है। नया टैबलेट Super AOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका साइज 10.5-इंच है। यह 2K पैनल है, जो 287 PPI पिक्सल डेंसिटी और 105% NTSC कलर गैमट ​​​​से लैस है। नया टैबलेट Snapdragon 660 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6000mAh बैटरी है, जो एक 10-इंच से बड़े टैबलेट के लिहाज से तुलनात्मक रूप से थोड़ी कम प्रतीत होती है। यह संभावित रूप से Android 12-बेस्ड UI के साथ सिप होगा। कंपनी ने इसे 4GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया है।

Alldocube iPlay 60 OLED की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। कंपनी ने इसे अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जो इसके जल्द उपलब्ध होने का संकेत देता है। कलर ऑप्शन की जानकारी भी नहीं दी गई है, लेकिन प्रोडक्ट पेज पर टैबलेट लाइट ब्लू रंग में दिखाई देता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो वेबसाइट बताती है कि iPlay 60 OLED को Android 12-बेस्ड UI के साथ शिप किया जाएगा। इसमें 2K (2560×1600 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन, 287 PPI और 105% NTSC कलर गैमट ​​​​के साथ 10.5-इंच Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्क्रीन बेहतर टच सेंसेटिविटी और कम दाग-धब्बों के लिए ऑन-सेल तकनीक और एक ओलेओफोबिक कोटिंग से लैस है। बिना किसी रेटिंग या सर्टिफिकेशन की जानकारी दिए बताया गया है कि डिस्प्ले ब्लू लाइट को कम करता है।

Alldocube iPlay 60 OLED टैबलेट Qualcomm Snapdragon 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे Adreno 512 GPU, 4GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को फिजिकली माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल शूटर है।
Advertisement

इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो Qualcomm Quick Charge 3.0 को सपोर्ट करती है। इसमें 4G LTE सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm ऑडियो पोर्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। इसमें डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। iPlay 60 OLED की मोटाई 7.3mm है और वजन 485 ग्राम है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.